Entertainment: Family OTT Series: एंटरटेनमेंट के साथ सीख भी… वीकेंड पर फैमिली संग बिताएं खास पल, देखें ये 5 दिल छू लेने वाली वेब सीरीज – #iNA

हाल ही में रिलीज हुई कुछ नई वेब सीरीज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है, खासकर उन लोगों में जो पारिवारिक उथल-पुथल, रिश्तों की गर्माहट और जीवन के सच्चे रंगों को बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं. ये सीरीज दर्शकों को कुछ सीख देकर भी जाती है.
इस लिस्ट में पहला नाम ‘ये है मेरी फैमिली’ है, इस वेब सीरीज ने IMDb पर 8.5 से ऊपर की रेटिंग हासिल की है. इसकी कहानी बहुत सरल है, लेकिन दिल को छू लेने वाली कहानी है. इस सीरीज से लोगों को 90s की याद ताजा होती है.
इसी तरह ‘किराना स्टोर’ की कहानी भी सिंपल सी स्टोरी के साथ बड़ा मैसेज देती है, जिसे दर्शक अपनी फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं. ये कहानी एक तरफ ट्रेडिशनल वैल्यू को दिखाती है, तो वहीं दूसरी ओर मॉडर्नाइजेशन का भी बैलेंस दिखाती है.
फैमिली के साथ वीकेंड बिताते वक्त कुछ सीख वाली चीज देखना चाहते हैं, तो ‘परफेक्ट फैमिली’ भी एक बेहतरीन सीरीज है. इसकी कहानी एक नॉर्मल परिवार की कहानी है, लेकिन इस नॉर्मल से परिवार में कितनी परेशानियां हैं और उनसे सही ढंग से निपटना कैसे है, ये दिखाया गया है.
मॉर्डन फैमिली की कहानी जो कॉमेडी तौर पर दिखाया गया है, वो ‘वेरी पारिवारिक’ में देखा जा सकता है. ये एक वीकली सीरीज है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. इसकी कहानी एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसमें एक मॉर्डन कपल पेरेंट्स के साथ रहना शुरू करता है.
कटारिया फैमिली की अजब-गजब कहानी को ‘बकैती’ में देखा जा सकता है. ये सीरीज फैमिली के साथ रिश्ते की मजबूती का अच्छा सीख देती है. इसमें मिडिल क्लास फैमिली की परेशानियों को देखा जा सकता है.
Family OTT Series: एंटरटेनमेंट के साथ सीख भी… वीकेंड पर फैमिली संग बिताएं खास पल, देखें ये 5 दिल छू लेने वाली वेब सीरीज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









