Entertainment: पिता मशहूर एक्टर, मां भी एक्ट्रेस, फिर भी इस स्टार को देने पड़े थे 250 ऑडिशन – #iNA

बॉलीवुड के इस एक्टर के पिता ने कई फिल्मों में काम किया है और मां भी एक्ट्रेस हैं. माता-पिता दोनों ने ही अच्छा नाम कमाया. इसके बाद इस एक्टर ने भी पैरेंट्स की राह पर चलते हुए बॉलीवुड में बतौर एक्टर काम किया और आज उनकी गिनती बड़े स्टार्स में होती है. हालांकि आपको ये जानकर हैरान होगी ही पैरेंट्स के इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने के बावजूद इस एक्टर को 10-20 या 50-100 नहीं बल्कि 250 ऑडिशन देने पड़े थे.
यहां जिस एक्टर की बात हो रही है वो है ‘पद्मावत’, ‘हैदर’, ‘कबीर सिंह’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके शाहिद कपूर. शाहिद के पिता पंकज कपूर एक्टर हैं. वहीं उनकी मां का नाम नीलिमा अजीम हैं. दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और बेटे शाहिद भी इसी रास्ते पर निकल पड़े. लेकिन, इस सफर में उन्हें कई मुश्किलों का सामना किया. उन्हें एक के बाद एक ऑडिशन से गुजरना पड़ा था.
शाहिद कपूर ने दिए थे 250 ऑडिशन
ये खुलासा खुद शाहिद ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था. उन्होंने यूट्यूबर राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में बताया था कि वो 250 ऑडिशन दे चुके हैं. एक्टर ने कहा था, ”फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए मैंने कई ऑडिशन दिए हैं. मुझे हमेशा ऐसा लगता था कि मेरी सिचुएशन कभी मेरा साथ नहीं देती हैं.”
Instagram पर यह पोस्ट देखें
किराये के घरों में रहे
शाहिद ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अन्य मुद्दों पर भी बात की थी. उन्होंने बताया कि उनके पिता 1980 से फिल्मों में काम कर रहे हैं, इसके बावजूद उनका बचपन साधारण तरीके से बीता है. अभिनेता ने कहा था, ”मैं किराये के घरों में रहा हूं. मेरी परवरिश किसी खास परिवार में नहीं हुई.”
शाहिद का वर्कफ्रंट
एक्टर बनने से पहले शाहिद ने ‘दिल तो पागल है’ और ‘ताल’ जैसी फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया था. इसके बाद अभिनेता ने 2003 की फिल्म ‘इश्क-विश्क’ से बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू किया था. इन 22 सालों में शाहिद ने ‘कबीर सिंह’, ‘पद्मावत’, ‘हैदर’, ‘विवाह’, ‘जब वी मेट’, ‘चुप-चुप के’ और ’36 चाइना टाउन’ जैसी फिल्में दीं हैं.
पिता मशहूर एक्टर, मां भी एक्ट्रेस, फिर भी इस स्टार को देने पड़े थे 250 ऑडिशन
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










