Entertainment: Filmfare: ना अमिताभ, ना शाहरुख, ना तो लता मंगेशकर, किस कलाकार ने जीते हैं सबसे ज्यादा अवॉर्ड? – #iNA

Most Filmfare Awards Winner: फिल्मफेयर अवॉर्ड का 70वां संस्करण गुजरात में आयोजित किया गया जहां फैंस ने रंगारंग कार्यक्रम का आनंद उठाया. वहीं स्टार्स को उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया. इस मौके पर मशहूर फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल को लाइफटाइम अचीवमेंट से नवाजा गया. अभिषेक बच्चन को जहां एक तरफ बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला वहीं आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मफेयर के 70 साल के इतिहास में वो कौन सा कलाकार है जिसके नाम अब तक के करियर में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड हासिल किए हैं. अगर आपको लगता है कि इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, दिलीप कुमार या फिर लता मंगेशकर का नाम है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.
इस लिस्ट में सबसे ऊपर गुलजार साहब का नाम आता है. लंबे वक्त तक फिल्म डायरेक्शन और राइटिंग के काम में सक्रिय रहे गुलजार ने अपने करियर में खूब नाम कमाया है और एक से बढ़कर एक अवॉर्ड्स जीते हैं. इस लिस्ट में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का नाम भी शामिल है.
उन्होंने अपने अब तक के करियर में अलग-अलग कैटेगरीज में कुल 22 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं. उन्होंने बेस्ट लिरिस्ट के लिए सबसे ज्यादा 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. इसके अलावा बेस्ट डायलॉग और स्क्रिप्ट्स के लिए भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है.
इसके बाद अमिताभ बच्चन का नंबर आता है. अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के मोस्ट प्रोफाइलिक एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने बेस्ट एक्टर और सपोर्टिंग एक्टर समेत अपने करियर में कुल 16 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स हासिल किए हैं. अभी भी वे फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं.
तीसरे नंबर पर नाम आता है शाहरुख खान का. शाहरुख खान ने साल 2023 में जबरदस्त वापसी की है. उन्होंने अपने करियर में कई सारे अवॉर्ड्स जीते हैं जिसमें 15 अवॉर्ड्स शामिल है. हालांकि बेस्ट एक्टर के लिए उन्हें 8 बार इस सम्मान से नवाजा जा चुका है.
Filmfare: ना अमिताभ, ना शाहरुख, ना तो लता मंगेशकर, किस कलाकार ने जीते हैं सबसे ज्यादा अवॉर्ड?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










