Entertainment: Guess Who: 10 साल में 100 फिल्में करने वाला सुपरस्टार, जिसे भगवान की तरह मानते हैं लोग – #iNA

South Superstar: बेंगलुरु के एक मराठी परिवार में जन्मे इस अभिनेता ने 25 साल की उम्र में एक छोटी सी भूमिका के साथ अपना करियर शुरू किया था. देखते ही देखते वो साउथ सिनेमा का सबसे बड़ा नाम बन गए. इसी बीच उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी काम किया और यहां भी अपने हुनर से दर्शकों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी जो आज तक बरकरार है. आज भी ये एक्टर 74 साल की उम्र में फिल्मों में लीड कैरेक्टर निभा रहे हैं. क्या आप अंदजा लगा पाए हैं कि हम आपसे किस एक्टर की बात कर रहे हैं?
चलिए बिना देर किए आपको बता दें कि यहां साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की बात हो रही है. रजनीकांत ने साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में अपने नाम का डंका बजाया. आज से 45-50 साल पहले उन्हें लेकर फैंस के बीच जो दीवानगी देखने को मिलती थी, वही स्टारडम और दीवानगी आज भी बरकरार है. साउथ में तो फैंस उन्हें भगवान की तरह मानते हैं.
निगेटिव रोल से की शुरुआत
मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की बारीकियां सीखने के दौरान रजनीकांत की मुलाकात फिल्म डायरेक्टर के. बालचंद्र से हुई. उन्होंने एक्टर को अपनी फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ (1975) में एक छोटा सा रोल दे दिया. हालांकि ये एक निगेटिव रोल था. इस पिक्चर में कमल हासन ने लीड रोल प्ले किया था. वहीं पिक्चर की एक्ट्रेस थी श्रीविद्या.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
अमिताभ बच्चन की ‘डॉन’ के रीमेक ने बदली किस्मत
शुरुआती कुछ सालों तक रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल करते रहे. उन्हें सबसे पहले बड़ी और खास पहचान फिल्म ‘बिल्ला’ से मिली थी. साल 1980 में आई ये फिल्म बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की साल 1978 में आई फिल्म डॉन का तमिल रीमेक थी. बिल्ला जबरदस्त हिट हुई और इसने रजनीकांत को बतौर स्टार इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया था.
डेब्यू के बाद 10 साल में 100 फिल्में
रजनीकांत के पास कभी भी फिल्मों की कमी नहीं थी. न ही पहले और न ही आज. अपने एक्टिंग डेब्यू के दस साल में ही अभिनेता ने 100 फिल्मों में काम कर लिया. ‘श्री राघवेंद्र’ उनकी 100वीं फिल्म थी, जो साल 1985 में रिलीज हुई थी. इसमें अभिनेता ने हिंदू संत श्री राघवेंद्र स्वामी का किरदार निभाया था.
Guess Who: 10 साल में 100 फिल्में करने वाला सुपरस्टार, जिसे भगवान की तरह मानते हैं लोग
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










