Entertainment: Guess Who: 24 की उम्र में बिना शादी के 2 बच्चे, 1800 करोड़ी फिल्म से मिली पहचान, अब इस एक्ट्रेस की झोली में फिल्में ही फिल्में – #iNA

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से पिछले कुछ सालों में कई सारे एक्टर्स काफी पॉपुलर हुए हैं. लेकिन इस लिस्ट में कुछ एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने लोकप्रियता हासिल की है. इन्हीं में से एक नाम श्रीलीला का भी है. वे पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं और उनकी डिमांड भी फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ी है.
एक्ट्रेस ने अपने करियर में पुष्पा 2 फिल्म में कैमियो किया. वो फिल्म के एक गाने का हिस्सा थीं. लेकिन ये एक ऐसा गाना था जिसके बाद उनकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रह गई. इसके बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता तो बढ़ी ही साथ ही उन्हें एक के बाद एक कई फिल्में मिलने लगीं.
1800 करोड़ कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 उनके लिए काफी लकी साबित हुई. इस फिल्म के बाद से उनके ऊपर फिल्मों की बौछार कर दी गई है. उन्हें पहले आशिकी 3 मिली. कार्तिक आर्यन की ये फिल्म उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोलेगी.
वहीं हाल ही ऐसी खबरें आई हैं कि उन्हें एक और बड़ी बॉलीवुड फिल्म मिल गई है. उन्हें दोस्ताना 2 फिल्म मिल गई है जिसमें वे एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को रिप्लेस करती नजर आ रही हैं. इसके अलावा वे उस्ताद भगत सिंह फिल्म का भी हिस्सा हैं.
इन सभी फिल्मों के अलावा ऐसी रिपोर्ट्स भी हैं कि वे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ भी एक फिल्म करती नजर आ सकती हैं. साउथ फिल्मों की बात करें तो वे शिवकार्तिकेयन की फिल्म पराशक्ति में भी नजर आएंगी. ये फिल्म 2026 में रिलीज की जा सकती है.
पर्सनल लाइफ की बात करें तो श्रीलीला अभी 24 साल की ही हैं लेकिन वे 2 बच्चों की मां भी हैं. उन्होंने अभी तक शादी तो नहीं की है लेकिन उन्होंने 2 डिफ्रेंटली एबल्ड बच्चे भी एडॉप्ट किए हैं. एक्ट्रेस को रियल लाइफ में इस वजह से काफी पसंद भी किया जाता है.
Guess Who: 24 की उम्र में बिना शादी के 2 बच्चे, 1800 करोड़ी फिल्म से मिली पहचान, अब इस एक्ट्रेस की झोली में फिल्में ही फिल्में
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










