Entertainment: Gulshan Grover Birthday: बैड मैन इमेज बनी बोझ, मां को सुननी पड़ीं बातें… गुलशन ग्रोवर के निगेटिव रोल्स से घर पर हो गई थी मुसीबत – #iNA

बॉलीवुड की फिल्मों में हीरो की तो खास वैल्यू होती ही है, लेकिन विलेन जितना शानदार होगा हीरो का रुतबा और बढ़ता जाता है. फिल्मी दुनिया में ऐसे कई दमदार खलनायकों ने अपनी खास पहचान बनाई है.
इन विलेन की लिस्ट में गुलशन ग्रोवर का नाम शामिल है, जिन्होंने कई सारी फिल्में की हैं. हालांकि, अपने किरदारों की वजह से उन्होंने काफी नाम कमाया है. लेकिन, इन रोल के चलते उनकी पर्सनल लाइफ में काफी परेशानी आई है.
केवल एक्टर को ही नहीं बल्कि, उनके परिवार को इस परेशानी से जूझना पड़ा है. एक वक्त ऐसा भी था, जब लोग उनके रील रोल और रियल किरदार को एक जैसा समझते थे और उनके परिवार पर सवाल उठाते थे.
निगेटिव रोल की वजह बाहरी लोगों के साथ उनके रिश्तेदारों को भी लगने लगा था कि गुलशन एक बुरे इंसान बन गए हैं. एक्टर ने बताया था कि एक बार उनकी मां को गुरुद्वारे के बाहर कुछ लोगों ने घेर लिया था.
एक पुराने इंटरव्यू में गुलशन ने खुलासा करते हुए कहा कि मेरी मां रोज गुरुद्वारे जाती थीं. एक दिन उन्हें लोगों ने गुरुद्वारे के बाहर घेर लिया और कहा तुम्हारे बेटे को क्या हो गया है. वो तो बहुत अच्छा लड़का था. बड़ों का सम्मान भी करता था.
लोगों ने ये सोचा था कि एक्टर ने अपने परिवार को छोड़ दिया है. जिसको लेकर उन्होंने कहा, उसने अपने मां-पिता को छोड़ दिया. हालांकि, एक्टर की मां ने उन्हें उस समय समझाने की कोशिश की लेकिन, लोगों ने उनकी बात नहीं सुनी.
एक्टर ने फिल्म ‘अवतार’ का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों ने फिल्म देखने के बाद मेरी मां को बहुत बातें सुनी. हालांकि, उस वक्त एक्टर की मां को फिल्मों के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था, इसलिए वो लोगों की बात पर रोती थीं.
Gulshan Grover Birthday: बैड मैन इमेज बनी बोझ, मां को सुननी पड़ीं बातें… गुलशन ग्रोवर के निगेटिव रोल्स से घर पर हो गई थी मुसीबत
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










