Entertainment: Gurmeet Choudhary Birthday: कभी चौकीदार थे गुरमीत चौधरी, फिर कैसे बने टीवी के राम? – #iNA

Gurmeet Choudhary Birthday Special: मशहूर अभिनेता गुरमीत चौधरी सिर्फ टीवी सीरियल्स तक ही सीमित नहीं रहे हैं. अपने एक्टिंग करियर का आगाज उन्होंने बॉलीवुड में एक छोटे से रोल से शुरू किया था. इसके बाद टीवी इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी अमिट पहचान बनाई. आगे जाकर वो रियलिटी शो और कई फिल्मों का हिस्सा रहे. लेकिन, ये बात कम ही लोग जानते हैं कि स्ट्रगल के दिनों में उन्होंने चौकीदारी भी की थी.
गुरमीत चौधरी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. टीवी के राम के रूप में घर-घर में पॉपुलर हुए गुरमीत का जन्म 22 फरवरी 1984 को बिहार के भागलपुर जिले में हुआ था.
गुरमीत का ताल्लुक आर्मी बैकग्राउंड से रहा है. दरअसल उनके पिता सेना में कार्यरत थे. हालांकि गुरमीत ने एक्टिंग फील्ड में जाने का सपना देखा था और इसके लिए वो ‘मायानगरी’ मुंबई आ गए थे.
मुंबई आकर गुरमीत चौधरी को रिजेक्शन और कड़े स्ट्रगल का सामना करना पड़ा. यहां गुजारा करने के लिए शुरुआत में अभिनेता ने कोलाबा में एक स्टोर में चौकीदारी भी की थी.
गुरमीत छोटे-मोटे काम कर रहे थे. उन्हें कोई बड़ा काम नहीं मिल रहा था. हालांकि साल 2008 में आए धारावाहिक ‘रामायण’ ने उनकी किस्मत बदल दी थी. इसमें भगवान राम का किरदार निभाकर वो हर किसी का दिल जीतने में कामयाब हुए.
रामायण में माता सीता का रोल देबिना बनर्जी ने निभाया था. आगे जाकर दोनों ने शादी कर ली थी. साल 2011 में शादी के बंधन में बंधने वाले इस कपल के रिश्ते की शुरुआत साल 2004 में एक एक्टिंग वर्कशॉप के दौरान हुई थी.
Gurmeet Choudhary Birthday: कभी चौकीदार थे गुरमीत चौधरी, फिर कैसे बने टीवी के राम?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









