Entertainment: Gurmeet Choudhary Birthday: जब टीवी के राम गुरमीत चौधरी को डायरेक्टर ने दी धमकी, घर बुलाकर किया था ऐसा बर्ताव – #iNA

Gurmeet Choudhary Birthday Special: छोटे पर्दे के बड़े अभिनेता गुरमीत चौधरी ने दर्शकों के बीच खास और बड़ी पहचान बनाई है. साल 1988 में आई रामानंद सागर की ‘रामायण’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. वहीं 2000 के दशक की ‘रामायण’ ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था. 80 के दशक की रामायण में अरुण गोविल ने जबकि 2000 के दशक की रामायण में भगवान श्री राम का रोल गुरमीत चौधरी ने निभाया था जो अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं.

टीवी सीरियल्स के अलावा वेब सीरीज और फिल्मों में भी काम कर चुके गुरमीत चौधरी का जन्म 22 फरवरी 1984 को बिहार के भागलपुर जिले में हुआ था. उन्होंने अपना एक्टिंग करियर बॉलीवुड फिल्म ‘कोई आप सा’ (2005) में एक छोटे से रोल से शुरू किया था. फिर वो रामायण (2008-2009) में नजर आए. इसके बाद कई सीरियल और फिल्मों का हिस्सा रहे. हालांकि एक बार उन्होंने जब एक फिल्म के लिए न कह दिया था तो उनके साथ डायरेक्टर ने बुरा बर्ताव करते हुए एक्टर को धमकी दी थी.

जब डायरेक्टर ने घर बुलाकर धमकाया

गुरमीत चौधरी ने ये खुलासा खुद एक इंटरव्यू में किया था. डायरेक्टर ने उन्हें अपने घर बुलाकर स्क्रिप्ट सुनाई थी, लेकिन अभिनेता को कहानी पसंद नहीं आई तो डायरेक्टर ने करियर बर्बाद करने की धमकी दी थी. गुरमीत ने बताया था, ”जब मैं फिल्मों में आ गया तो एक अच्छे डायरेक्टर थे, वो काफी बड़े डायरेक्टर थे और उन्होंने मुझे घर पर बुलाया और मुझे नरेशन दिया. मुझे वो नई फिल्म समझ नहीं आई. आज के समय पर ऐसा होता है कि अगर आपको फिल्म नहीं समझ आई तो आप मना कर सकते हैं और ना बोल सकते हैं.

जब मैंने ऐसा किया तो उन्होंने कहा कि मैं तुझे कोई फिल्म करने नहीं दूंगा. मुझे झटका लगा कि ये क्या! ये तो होता है ना कि एक्टर कोई स्क्रिप्ट पढ़ता है और आपको लगता है कि यार, आप करोगे या नहीं करोगे. लेकिन मुझे उन्होनें खड़े होकर बोला कि कभी काम करने नहीं दूंगा. ‘तुमने मेरी फिल्म कैसे मना की, तुझे क्या लगता है, मेरी फिल्म गंदी है…?”

इन सीरियल-फिल्मों में भी किया काम

रामायण के अलावा गुरमीत ने गीत: हुई सबसे पराई, पुनर्विवाह, मायावी और खतरों के खिलाड़ी जैसे सीरियल्स में भी काम किया है. वहीं वो खामोशियां, द वाइफ, पलटन, वजह तुम हो और लाली की शादी में लड्डू दीवाना जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं.

Gurmeet Choudhary Birthday: जब टीवी के राम गुरमीत चौधरी को डायरेक्टर ने दी धमकी, घर बुलाकर किया था ऐसा बर्ताव


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button