Entertainment: Haq Release: टल गई मुसीबत… कल रिलीज होगी ‘हक’, MP हाई कोर्ट ने खारिज की शाह बानो की बेटी की याचिका – #iNA

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ अपनी रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियों में है. फिल्म की रिलीज पर अब तक तलवार लटकी थी. इस फिल्म के खिलाफ शाहबानो की बेटी सिद्दीका बेगम खान ने इंदौर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. लेकिन न्यायालय ने गुरुवार को फिल्म हक पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

यामी गौतम और इमरान हाशमी की ये फिल्म कल यानी 7 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म की कहानी देश को हिलाकर रख देने वाले शाह बानो केस से इन्स्पायर्ड है. ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले इसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म हक के रिलीज को रोकने के लिए शाहबानो की बेटी सिद्दीका बेगम खान ने इंदौर हाईकोर्ट का रुख किया था.

शाह बानो बेगम की बेटी की याचिका खारिज

मंगलवार को इस मामले में सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने इस मामले में आज भी सुनवाई की. इस दौरान इंदौर हाईकोर्ट ने शाहबानो केस पर बनी फिल्म हक पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और शाह बानो बेगम की बेटी की ओर से पेश याचिका को निरस्त कर दिया. कोर्ट ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि फिल्म के डिस्क्लेमर के अनुसार ये फिल्म काल्पनिक है. कोर्ट ने आगे कहा कि ये फिल्म ‘बानो: भारत की बेटी’ नाम की किताब को रूपांतरण है. साथ ही साल 1985 के ऐतिहासिक सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रेरित है, इसलिए इसमें कुछ छूट दी जा सकती है.

कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘हक’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी याचिका में सिद्दिका बेगम ने कहा था कि फिल्म मेकर्स ने शाहबानो पर फिल्म बनाने से पहले उनके कानूनी वारिस से कोई अनुमति नहीं ली है. उनका आरोप था कि फिल्म में शरिया कानून की नकारात्मक छवि दिखाई गई है, जिससे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हो सकती हैं. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील तौसीफ वारसी ने तर्क दिया था कि फिल्म के टीजर और ट्रेलर में दिखाए गए कुछ संवाद आपत्तिजनक हैं और शाह बानो की प्रतिष्ठा और सम्मान को धूमिल करते हैं. फिलहाल उनकी याचिका के खारिज होने के बाद कल हक सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Haq Release: टल गई मुसीबत… कल रिलीज होगी ‘हक’, MP हाई कोर्ट ने खारिज की शाह बानो की बेटी की याचिका

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button