Entertainment: हो गया कंफर्म, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में ये एक्टर कर रहा भरत का रोल – #iNA

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा एक साथ मिलकर ‘रामायण’ पर फिल्म बना रहे हैं. लंबे समय से फिल्म की चर्चा हो रही है. रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में दिखने वाले हैं. अब उस एक्टर के नाम पर मुहर लग गई है, जो भगवान राम के छोटे भाई भरत के किरदार में दिखने वाला है.

वो एक्टर आदिनाथ कोठारे हैं. वो इस फिल्म में भरत के किरदार में दिखने वाले हैं. पहले भी इस किरदार के लिए उनके नाम की चर्चा हुई थी, लेकिन कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी. अब उन्होंने खुद कंफर्म किया है कि वो इस फिल्म में दिखने वाले हैं.

आदिनाथ कोठारे ने क्या बताया?

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए आदिनाथ कोठारे ने कहा, “ये आशीर्वाद है. ये भारत में बनाई गई सबसे बड़ी फिल्म है. ये ग्लोबल लेवल पर भी बनाई गई बड़ी फिल्मों में से एक है. इसका हिस्सा बनने के लिए मैं सच में मुकेश छाबड़ा का कर्जदार हूं. उन्होंने ही मुझे कास्ट कियाऔर नितेश सर ने मुझे भरत के किरदार के लिए चुना. नमित मल्होत्रा सर ने मुझ पर भरोसा दिखाया और मुझे इतने जरूरी किरदार की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी.”

प्री-प्रोडक्शन में लगे 10 साल

आदिनाथ कोठारे ने नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी को लेकर कहा कि उनका विजन क्लियर है. उन्होंने ये भी कहा, “उन्होंने काफी अच्छे से प्लानिंग की है. उन्होंने प्री-प्रोडक्शन पर लगभग 10 साल लगाए हैं. नितेश सर ने रामायण की स्क्रिप्ट पर 2016 या 2017 के आसपास काम शुरू किया था.”

नितेश तिवारी इस फिल्म को दो पार्ट में बना रहे हैं. पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौका पर आएगा और दूसरे पार्ट दिवाली 2027 पर देखने को मिलेगा. रणबीर के साथ फिल्म में साई पल्लवी भी हैं, जो मां सीता का रोल कर रही हैं. सनी देओल भी इस फिल्म में हैं. वो हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं. ये भारत की सबसे मंहगी फिल्म है. इसके दो पार्ट का बजट 4000 करोड़ रुपये है.

हो गया कंफर्म, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में ये एक्टर कर रहा भरत का रोल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button