Entertainment: Helen Birthday: सलमान की सौतेली मां ने 27 साल बड़े आदमी से की थी शादी, बर्मा से पैदल चलकर आई थीं भारत – #iNA

Helen Birthday Special: बात आज अपने दौर की सबसे बेहतरीन डांसर और एक्ट्रेस हेलन की, जो आज अपना 87वां जन्मदिन मना रही हैं. हेलन ने अपने करियर में खूब सफलता और लोकप्रियता हासिल की, लेकिन हिंदी सिने जगत में आने से पहले उन्होंने बहुत बुरे दौर का सामना किया था. बर्मा में पैदा हुईं हेलन जब भारत आई थीं तो उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था. रास्ते में ही उनकी मां का गर्भपात हो गया था और भाई की मौत हो गई थी.

हेलन का जन्म 21 नवंबर 1938 को बर्मा के यांगून में हुआ था. उनका असली नाम हेलन एन रिचर्डसन है. उनकी मां का नाम मर्लिन और पिता का नाम डेसिमियर जॉर्ज था. शुरू से ही हेलन को दुखों ने घेर लिया था. जब वो महज तीन साल की थी तब उनके पिता चल बसे. हेलन जब छोटी थी तब उनके देश पर सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान जापानी आक्रमण हुआ था. इस दौरान वो अपने परिवार के साथ भारत आ गई थीं.

ऐसे बनी ‘डांसिंग क्वीन’

बर्मा से भारत आने पर हेलन का परिवार कोलकाता आकर रहने लगा. लेकिन, इसके बाद उनका परिवार मुंबई आ गया था. हेलन जब 13 साल की थी तब घर परिवार की जिम्मेदारियों के चलते अपनी पढ़ाई छोड़ दी. फिर हेलन की मां ने उन्हें डांसर बनाने का फैसला लिया था. हेलन ने डांस सीखा और उनकी मदद की बॉलीवुड की डांसर रह चुकीं कुक्कू ने, जो उनकी फैमिली फ्रेंड थीं.

बॉलीवुड में उनकी शुरुआत साल 1951 में ‘शाबिस्तान’ और ‘आवारा’ जैसी फिल्मों से हुईं. इनमें उन्होंने बतौर कोरस डांसर काम किया था. फिर उन्होंने बैकग्राउंड डांसर का काम किया. उनकी बतौर लीड डांसर शुरुआत हुई थी फिल्म ‘हावड़ा ब्रिज’ (1958) से. इसमें उन्होंने ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ गाने से महफिल लूट ली थी. अपने लंबे करियर में हेलन ने करीब 500 फिल्मों और 600 गानों में काम किया. उनके पॉपुलर गानों में ‘आ जाने जा’, ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’, ‘यम्मा यम्मा’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘ये मेरा दिल प्यार का दीवाना’ और ‘आज की रात कोई आने को’ शामिल हैं. बॉलीवुड फिल्मों में एक्ट्रेस ने बतौर एक्ट्रेस भी काम किया है.

Helen B Day

सलमान, सोहेल, सलीम और सलमा खान के साथ हेलन

27 साल बड़े शख्स से की थी पहली शादी

हेलन की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में और उतार-चढ़ाव भरी रही है. हेलन अपने करियर की शुरुआत में ही खुद से 27 साल बड़े फिल्म डायरेक्टर प्रेम नारायण अरोड़ा को अपना दिल दे बैठी थीं. उन्होंने 19 साल की उम्र में साल 1957 में प्रेम नारायण से शादी कर ली थी. हालांकि ये रिश्ता कामयाब नहीं रहा. एक्ट्रेस ने साल 1974 में प्रेम को तलाक दे दिया था.

सलमान के पिता से रचाया दूसरा ब्याह

हेलन ने दूसरी शादी सलमान खान के पिता सलीम खान से की थी. दोनों की पहली मुलाकात साल 1964 की फिल्म ‘काबिल खान’ के सेट पर हुई थी. हालांकि, तब दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं थी. दोनों का रिश्ता अमिताभ बच्चन की साल 1978 की फिल्म ‘डॉन’ के सेट पर पनपने लगा था. इसके बाद सलीम ने 1981 में हेलन से शादी कर ली थी. ये दोनों की ही दूसरी शादी थी. सलीम की पहली शादी सलमा खान से हुई थी, जिनसे उनके सलमान सहित चार बच्चे हैं. लेकिन, हेलन और सलीम की कोई संतान नहीं हुई. बाद में दोनों ने एक बेटी अर्पिता खान शर्मा को गोद लिया था.

Helen Birthday: सलमान की सौतेली मां ने 27 साल बड़े आदमी से की थी शादी, बर्मा से पैदल चलकर आई थीं भारत

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button