Entertainment: HERA PHERI 3: परेश रावल OUT, अब 800 करोड़ी एक्टर बनेगा नया ‘बाबूराव’? नए पोस्टर का सच पता लग गया – #iNA

श्याम, राजू और बाबूराव के बिना Hera Pheri 3 अधूरी है. लेकिन अब वो पुरानी वाली जोड़ी दोबारा कभी नहीं दिखेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि खुद परेश रावल ने फिल्म छोड़ी है. यूं तो इसकी वजह भी उनका वकील बता चुका है. लेकिन प्रोमो शूट करने के बाद एक्टर को लगा कि अब फिल्म नहीं करनी चाहिए. जिसके बाद अक्षय कुमार की टीम ने उनपर करोड़ों का हर्जाना ठोक दिया. वो पैसे वापस कर चुके हैं और जल्द मामला सुलझने की बात कहते दिखे हैं. पर असली मामला तो यहां अटका है कि अब मेकर्स किसे नया ‘बाबूराव’ बनाएंगे. यूं तो इस वक्त इस रोल के लिए एक एक्टर का नाम भी सामने आ रहा है. लेकिन उन्होंने खुद इस रोल को एक्सेप्ट करने को लेकर बड़ी बात बता दी.
प्रियदर्शन की ‘हेरा फेरी 3’ में अब परेश रावल Baburao Ganpatrao Apte के रोल में नहीं दिखेंगे. इस खबर ने फैन्स को बेहद निराश किया. किसी ने फिल्म बनाने को ही न कह दिया. तो कोई अब भी परेश रावल को मना रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कैंपेन तेजी से चल रहा है. जहां परेश रावल की जगह ‘हेरा फेरी 3’ के लिए पंकज त्रिपाठी का नाम सामने आ रहा है. क्या वो नए बाबूराव बनेंगे? खुद पूरी सच्चाई बता दी.
कौन बनेगा ‘हेरा फेरी 3’ में नया बाबूराव?
परेश रावल के एग्जिट के बाद से ही नए बाबूराव के पोस्टर्स में पंकज त्रिपाठी दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर पोस्टर्स और मीम्स की बाढ़ आ गई है. लेकिन इस बार हर जगह पंकज त्रिपाठी हैं. अब इस रोल को लेकर एक्टर ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए पूरा सच बता दिया. जब उनसे पूछा गया कि नए बाबूराव का रोल वो निभा रहे हैं? तो पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस बात में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है. उन्हें इस रोल को निभाने के लिए अबतक अप्रोच भी नहीं किया गया है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है, सिर्फ फैन्स की इच्छा है.
सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल हो रहा है
क्या वो एक्सेप्ट करेंगे बाबूराव का रोल?
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी ही बेस्ट रहेंगे. यही वजह है कि खुद ‘हेरा फेरी’ के फैन्स मेकर्स से यह ऑप्शन चुनने को कहते दिखे. हालांकि, पंकज त्रिपाठी ने क्लियर किया कि उन्हें कोई रोल ऑफर नहीं हुआ है. लेकिन अगर होता भी है, तो भी उन्हें नहीं लगता कि वो इस आइकॉनिक पार्ट में एंट्री लेंगे. उनका मानना है कि लोग खामखा तुलना करेंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, वो काफी खुश हैं कि लोगों को लगता है वो नए बाबूराव बन सकते हैं. वो हेरा फेरी का आइकॉनिक कैरेक्टर है. कुछ वक्त पहले एक्टर श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ में दिखे थे, जिस फिल्म ने दुनियाभर से 800 करोड़ का कारोबार किया था.
HERA PHERI 3: परेश रावल OUT, अब 800 करोड़ी एक्टर बनेगा नया ‘बाबूराव’? नए पोस्टर का सच पता लग गया
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










