Entertainment: इधर Hania Aamir का इस क्रिकेटर संग जुड़ा नाम, उधर वीडियो भी हो गया वायरल – #iNA

पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. हानिया आमिर के लाखों चाहने वाले हैं. उन्हें सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी खूब प्यार मिलता है. भारत की जनता हानिया आमिर के शो देखना काफी पसंद करते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं. लेकिन इसी बीच हानिया आमिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आई हैं. माना जा रहा है कि हानिया एक युवा क्रिकेटर को डेट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें हर तरफ वायरल हो रही हैं.
दरअसल हानिया आमिर का नाम इस वक्त युवा बल्लेबाज साइम आयूब के साथ जोड़ा जा रहा है. हानिया और आयूब को लेकर सोशल मीडिया पर ये कहा जा रहा है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं पता, लेकिन इन खबरों के सामने आने का सिलसिला तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो वायरल हुई. हाल ही में हानिया और आयूब की लंदन में मुलाकात हुई थी. दोनों एक इवेंट के लिए पहुंचे थे.
हानिया आमिर की डेटिंग की खबरें
हानिया और आयूब ने इवेंट खत्म होने के बाद पैपराजी को साथ में पोज भी दिए. वायरल हो रहे वीडियो में दोनों को एक-दूसरे बातचीत करते हुए भी देखा जा रहा है. फैन्स का कहना है कि ये दोनों एक साथ बेहद अच्छे लग रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि ये दोनों डेट कर रहे हैं. हालांकि अभी इन खबरों पर दोनों में से किसी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.
Saim ayub is MashAllah such an adorable kid!
Look how elegantly he maintained his composure in front of Hania Amir.. even Hania was looking in Awe of Saim ayub! pic.twitter.com/10wV70KJes— Tahir (@rajatahir27) February 10, 2025
रैपर बादशाह के साथ भी जुड़ा था नाम
हानिया आमिर का साइम आयूब से पहले रैपर बादशाह के साथ भी जुड़ा था. उस दौरान भी दोनों का एक वीडियो सामने आया था. हालांकि बाद में वो खबरें महज अफवाह साबित हुई थीं. ऐसे में अगर हानिया और आयूब की डेटिंग की खबरें भी आगे चलकर अगर अफवाह साबित होती हैं, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी. हानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने अंदाज के लिए जानी जाती हैं.
इधर Hania Aamir का इस क्रिकेटर संग जुड़ा नाम, उधर वीडियो भी हो गया वायरल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











