Entertainment: Housefull 5 BOX OFFICE: जो कोई ना कर पाई, अक्षय की इस फिल्म ने कर दिखाया वो करिश्मा… 255 करोड़ी पिक्चर ने तोड़ा ये रिकॉर्ड – #iNA

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय हमारी पलक झपकने से पहले ही एक और फिल्म ले आते हैं. अब उनकी एक और फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म का नाम है हाउसफुल 5. ये फिल्म हाउसफुल फ्रेंचाइज की पांचवी किश्त है. फिल्म में एक बहुत बड़ी स्टारकास्ट है. फिल्म को लेकर रिव्यूज भी सामने आ रहे हैं.

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है. फिल्म किसी को पसंद आ रही है, तो किसी को बहुत प्रॉब्लमैटिक लग रही है. खैर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही हैं. आईए जानते हैं कि अभी तक हाउसफुल ने क्या करिश्मा किया है.

हाउसफुल 5 का ओवरसीज कलेक्शन

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के दिन हाउसफुल 5 का ओवरसीज ऑपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 1.25 मिलियन डॉलर यानी 10.50 करोड़ था. वहीं भारत में इस फिल्म ने अबतक 26 करोड़ी की कमाई कर ली है. एक नया बेंचमार्क जो इस फिल्म ने सेट कर लिया है, वो है कि अक्षय की ये पहली फिल्म है, जिसने पहले दिन ओवरसीज इतना कलेक्शन किया है. फिल्म गुड न्यूज पाकिस्तान में भी रिलीज हुई थी, लेकिन फिर भी उसका इतना कलेक्शन नहीं हुआ था, लेकिन हाउसफुल 5 ने पाकिस्तान में रिलीज हुए बगैर ही ये करिश्मा कर दिखाया है.

बना डाला ये रिकॉर्ड

फिल्म की आगे की कमाई की बात करें, तो वीकेंड और बकरा ईद के मौके पर ये फिल्म लगभग 4 मिलियन डॉलर्स की कमाई कर सकती है. ये भी अक्षय की फिल्म के लिए किसी बड़े रिकॉर्ड से कम नहीं है. बात करें, ओवरसीज बिजनेस की तो हाउसफुल को मिडिल ईस्ट, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और यूएस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ईद की छुट्टी और वीकेंड का और भी फायदा इस फिल्म को आने वाले वक्त में मिल सकता है. बता दें, अक्षय की फिल्म हाउसफुल 5 में कुल मिलाकर इस बार स्टारकास्ट में लगभग 20 सेलेब्स हैं. फिल्म की कहानी एक क्रूज शिप में हुए कत्ल की है, जहां कॉमेडी का तड़का लगाया गया है.

Housefull 5 BOX OFFICE: जो कोई ना कर पाई, अक्षय की इस फिल्म ने कर दिखाया वो करिश्मा… 255 करोड़ी पिक्चर ने तोड़ा ये रिकॉर्ड

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button