Entertainment: भोजपुरी फिल्मों में मरने की कैसे होती है शूटिंग? रानी चटर्जी ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक – #iNA

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली कलाकार हैं. फिल्मों की शूटिंग से लेकर उसके बीच में ब्रेक लेने तक का वीडियो रानी, इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. रानी ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने मरने का सीन शूट करती नजर आईं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रानी कभी अपने क्रू के साथ बैठीं हैं तो कभी चिता पर लेटकर शूट करती दिखाई दे रही हैं. रानी के इस वीडियो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं.
पिछले दिनों रानी चटर्जी ने ‘हम हईं जेठानी’ और ‘परिणय सूत्र’ जैसी फिल्मों की शूटिंग पूरी की. अब हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म ‘सास बहू चली स्वर्गलोक’ की शूटिंग का एक वीडियो शेयर किया है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है. रानी चटर्जी ने फिल्म में मरने की एक्टिंग की है और चिता पर लेटते समय की शूटिंग का एक वीडियो शेयर किया है.
रानी चटर्जी ने शूटिंग से शेयर किया वीडियो
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रानी चटर्जी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सास बहु चलीं स्वर्गलोक का ट्रेलर बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर आ चुका है, ट्रेलर जाकर देखिए और अपना प्यार, आशीर्वाद हमेशा की तरह बनाए रखें.’ इस कैप्शन में हैशटैग भी फिल्म ‘सास बहू चलीं स्वर्गलोक’ और ये वीडियो भी उसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है जो काफी मजेदार है.
View this post on Instagram
इस वीडियो में रानी बता रही हैं कि भोजपुरी फिल्मों में मरने के सींस को कैसे शूट किया जाता है. इसके साथ ही वो चिता पर बैठते हुए, उसी पर मेकअप करते हुए भी नजर आईं. रानी का ये वीडियो काफी कमाल का है और इसे देखकर फैंस भी खूब एन्जॉय कर रहे हैं. वहीं कुछ फैंस उनकी आने वाली फिल्म ‘सास बहु चलीं स्वर्गलोक’ का ट्रेलर देख लिया है और कमेंट में लिख रहे हैं कि ट्रेलर काफी मजेदार है, फिल्म का इंतजार है.
‘सास बहु चलीं स्वर्गलोक’ का ट्रेलर कैसा है?
बीफॉरयू नाम के यूट्यूब चैनल पर फिल्म ‘सास बहू चलीं स्वर्ग लोक’ का ट्रेलर आज यानी 25 जुलाई को अपलोड किया गया है. इसके ट्रेलर में दिखाया गया है कि दो बहुएं और एक सास मर जाती हैं और स्वर्ग लोक पहुंच जाती हैं. इसके बाद उनकी लाइफ काफी मजेदार दिखाई गई जो स्वर्ग में मस्ती करती दिखती हैं. फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है जिसे आपको एकबार जरूर देखना चाहिए.
इस फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है, वहीं इसके प्रोड्यूसर संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं. फिल्म की कहानी मंजुल ठाकुर और अरविंद तिवारी ने लिखी है, वहीं इसमें ओम झा का म्यूजिक डायरेक्शन है. फिल्म में रानी चटर्जी, संजना पांडे और लाडो मधेसिया लीड रोल में नजर आई हैं, वहीं इसमें आलोक कुमार, पार्थ मिश्रा, राजेश तोमर, नवीन चंद्रा जैसे भोजपुरी कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.
भोजपुरी फिल्मों में मरने की कैसे होती है शूटिंग? रानी चटर्जी ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










