Entertainment: वो आएगी तो नहीं… बिग बॉस में होगी अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ की एंट्री? सलमान के बयान से भूचाल – #iNA

बिग बॉस को लेकर लोगों के बीच अक्सर चर्चा होती रहती है, सलमान खान का ये रियलिटी शो सबसे पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो के तौर पर जाना जाता है. इस बार फिल्मी दुनिया, टीवी और सोशल मीडिया की कई जानी मानी हस्तियां शो के कंटेस्टेंट्स के तौर पर आई हैं. हालांकि, उनकी नोक-झोंक, लड़ाई-झगड़े दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहे हैं. वीकेंड के वार पर सलमान भी उनकी क्लास लगाते नजर आते हैं, लेकिन इस बार के एपिसोड में एक्टर ने शो में आने वाली नई वाइल्ड कार्ड एंट्री का जिक्र किया.
बिग बॉस की फैन फॉलोइंग काफी कमाल की है, लेकिन सबसे ज्यादा लोगों को शो में सलमान खान का वीकेंड का वार पसंद आता है. इस एपिसोड में एक्टर हफ्ते भर की अंदर हुई चीजों को जायजा लेते हैं. हाल ही के वीकेंड का वार में सलमान खान ने मालती चाहर को शो के बाहर की तान्या मित्तल की चीजों पर डिस्कस न करने की हिदायत दी. इतना ही नहीं उन्होंने शो के नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के आने का भी हिंट दिया, जिसके बाद से लोगों का अंदाजा है कि अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ शो का हिस्सा हो सकती हैं.
वाइल्ड कार्ड के लिए दिया हिंट
वाइल्ड कार्ड के बारे में हिंट देते हुए सलमान ने कहा, वाइफ होती हैं, और एक्स वाइफ भी होती हैं, तो जब आप फेम के एक लेवल पर पहुंच जाते हैं और वे नहीं पहुंचतीं, तो फिर से सुर्खियों में आने के लिए, वे या तो आपकी तारीफ करेंगी या राजों के खतरनाक पिटारे खोलेंगी, जो अब खुल रहे हैं, है ना अभिषेक? हर किसी का अतीत, अच्छा और बुरा, आखिरकार सामने आ ही जाता है. इसलिए आप सभी को याद रखना चाहिए, जैसे आप तान्या की जानकारी में रुचि रखते हैं, वैसे ही दूसरे भी आपकी जानकारी सुनने में उतना ही इंटरेस्ट रखते हैं.
Abhishek is feeling a little stressed after what Salman Khan hinted about his Ex-Wife !!
it was because he is thinking how his Family will deal with it outside Thanks @ashnoorkaur03 for comforting him
#BB19 • #abhinoor #AbhishekBajaj pic.twitter.com/lUvGQ9eUGS
— Rahul.. (@Rahulhunyr) October 25, 2025
कौन है अभिषेक की एक्स वाइफ
सलमान खान की बात सुनने के बाद अभिषेक काफी परेशान नजर आए, साथ ही उन्होंने अशनूर के साथ बात भी की. जिसमें उन्होंने परेशान होते हुए पूछा कि कही वो (एक्स वाइफ) शो में तो नहीं आ जाएगी. हालांकि, अशनूर उन्हें समझाती हुई नजर आईं और परेशान न होने को कहा. अभिषेक की एक्स वाइफ की बात करें, तो उन्होंने अकांक्षा जिंदल से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला. अकांक्षा ने इधर बीच दिए कई इंटरव्यू में अभिषेक पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.
वो आएगी तो नहीं… बिग बॉस में होगी अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ की एंट्री? सलमान के बयान से भूचाल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












