Entertainment: Irrfan Khan: ‘मेरा बस चले उसको घर में खरीदकर रख लूं…’ किसके लिए कही थी इरफान ने ये बात? – #iNA

लेट एक्टर इरफान खान इंडस्ट्री का वो हीरा हैं, जो एक ही था और एक ही रहेगा. उनकी अदाकारी और उनकी आंखों के बारे में जितनी बात की जाए वो कम है.
इरफान वाकई इंडस्ट्री के रुहदार थे और उन्होंने अपने करियर में एक से एक ऐसे किरदार दिए, जहां उनको देखना किसी ट्रीट से कम नहीं था.
इरफान ने अपनी निजी जिंदगी बड़ी सादगी से जी. वो जितने कमाल के एक्टर थे उनके ही बेहतरीन इंसान. इरफान के कम ही दोस्त थे, लेकिन जो थे, वो उनके लिए जान ही दे सकते थे.
एक बार इरफान से एक इंटरव्यू में उनके ऐसे ही दोस्त के बारे में पूछा गया था. हम बात कर रहे हैं एक्टर और फिल्म मेकर तिग्मांशु धूलिया की.
तिग्मांशु धूलिया NSA में इरफान के साथ थे. वो उनके जूनियर थे. उन्होंने एक बार इरफान का एक प्ले देखा था और वो उनकी एक्टिंग देखते रह गए थे.
इरफान ने इंटरव्यू में तिग्मांशु के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए कहा था- ‘वो मेरा एकलौता दोस्त है, जिसने मुझे बहुत सिखाया है. मैं हर जन्म में उसका दोस्त बनना चाहता हूं. मेर बस चले उसे खरीदकर अपने घर में रख लूं.’
इरफान को तिग्मांशु ने काफी मदद भी की थी. इरफान फिल्मों में काम करना चाहते थे, लेकिन उनको सिर्फ साइड रोल्स मिल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने टीवी की तरफ रुख किया था.
जब तिग्मांशु, इरफान की लाइफ में आए तो वो इंडस्ट्री छोड़ने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन तिग्मांशु ने उन्हें संभाला और उन्होंने ‘द वॉरियर’ फिल्म के ऑडिशन के लिए उनको भेज दिया. ये फिल्म इरफान के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई.
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए इरफान ने एक बार कहा था कि वो इस फिल्म को करने के छह महीने के बाद तक उसी किरदार में थे और वो इस बात से काफी खुश थे, क्योंकि वो जो एक्टिंग करना चाहते थे, ये वही फिल्म थी.
Irrfan Khan: ‘मेरा बस चले उसको घर में खरीदकर रख लूं…’ किसके लिए कही थी इरफान ने ये बात?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










