Entertainment: भाई चावल भी है… रेस्टोरेंट में बैठे-बैठे 64 रोटियां खा गया ये मशहूर एक्टर, फिर भी नहीं मिटी भूख – #iNA

बॉलीवुड स्टार्स आज के समय में अपनी फिटनेस का काफी खयाल रखते हैं. इसके लिए उन्हें अपने खाने पीने से भी समझौता करना पड़ता है और वो कभी भी, कुछ भी खाने वाली थ्योरी नहीं अपनाते हैं. बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक जॉन अब्राहम भी काफी फिटनेस फ्रीक हैं. हालांकि एक बार अभिनेता ने एक के बाद एक 64 रोटियां खा ली थीं. हद तो तब हो गई जब इतनी रोटियां खान के बाद भी उनका पेट नहीं भरा.
जॉन अब्राहम अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. वो खाने पीने के मामले में काफी सावधानी बरतते हैं. लेकिन, सालों पहले एक रेस्टोरेंट में जाकर उन्होंने दबा कर खाना खाया था. तब वो रेस्टोरेंट में अनलिमिटेड फूड का मजा ले रहे थे. इस दौरान अभिनेता ने 64 रोटी एक ही बार में खा ली थीं. इसके बाद चावल भी खाए थे. ये किस्सा जॉन ने खुद कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर सुनाया था.
64 रोटी खाकर भी नहीं मिटी जॉन की भूख
जॉन अब्राहम साल 2022 में कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्म ‘अटैक: पार्ट 1’ का प्रमोशन करने के लिए आए थे. तब कपिल ने उसने पूछा था, ”क्या आप एक बार एक रेस्टोरेंट में 64 चपातियां खा गए थे. फिर सर्व करने वाले ने आपसे कहा था कि सर जी चावल भी है?” कपिल की इस बात पर जॉन ने कहा था, ”ये सही बात है.”
अभिनेता ने कहा था, ”एक फुटबॉल मैच के बाद में एक गुजराती थाली रेस्टोरेंट में गया था और इसलिए गया था क्योंकि उस समय मैं यंग था और उस टाइम पर अनलिमिटेड थाली का ऑफर था तो वो मुझे पूरी वसूली करनी थी. और वो रोटी का साइज छोटा ही था. तो 64 रोटी मैंने ऐसे ही खा ली थी.”
View this post on Instagram
फिर चावल पर भी किए हाथ साफ
एक के बाद एक 64 रोटी खान के बाद भी जॉन की भूख नहीं मिटी थी. इसके बाद उन्होंने चावल भी खाए थे. जॉन ने आगे कहा, ”खाने के दौरान सर्वर ने मुझे आकर कहा ए भाई चावल भी है. मैंने कहा पहले रोटी तो खिला. और वो खाने के बाद मैंने चावल भी खाए थे.”
भाई चावल भी है… रेस्टोरेंट में बैठे-बैठे 64 रोटियां खा गया ये मशहूर एक्टर, फिर भी नहीं मिटी भूख
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










