Entertainment: Jackie Shroff: हर दिन नहाने के बाद मां की तस्वीर क्यों छूते हैं जैकी श्रॉफ? जानकर हो जाएंगे इमोशनल – #iNA

Jackie Shroff: बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपनी मां और पिता दोनों को खो दिया है. सालों पहले ही उनके पैरेंट्स का निधन हो गया था. जैकी श्रॉफ अपने पिता काकू भाई श्रॉफ और मां रीता श्रॉफ के बेहद करीब थे. कई मौकों पर जैकी ने अपने पैरेंट्स को लेकर बात भी की है. एक बार तो उन्होंने अपनी मां से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया था, जिसे सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे. अभिनेता हर दिन अपनी मां की तस्वीर को छूते हैं और उसे सूरज दिखाते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर जैकी श्रॉफ के ऐसा करने के पीछे की वजह क्या है?

जैकी श्रॉफ ने फर्श से अर्श तक का शानदार सफर तय किया है. कभी मुंबई में चॉल में रहने वाला लड़का बाद में एक्टर बना. फिर स्टार और फिर सुपरस्टार. लेकिन, इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के बाद भी जैकी अपनी जड़ों से, अपनी संस्कृति से जुड़े रहे. आज इससे जुड़ा ही एक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं.

हर दिन मां की तस्वीर क्यों छूते हैं जैकी?

जैकी श्रॉफ की मां रीता कजाकिस्तान की रहने वाली थीं. कजाकिस्तान में एक बार जब तख्तापलट हुआ था तो उनकी मां कम उम्र में ही वहां से अपनी जान बचाकर लाहौर आ गई थीं. इसके बाद वो भारत पहुंची. हालांकि अब वो इस दुनिया में नहीं हैं. अभिनेता ने पहले पिता और फिर अपनी मां को भी खो दिया था.

एक इंटव्यू में जैकी ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए बताया था कि वो हर दिन नहाने के बाद अपनी मां की तस्वीर को छूते हैं. इसके बाद जैकी मां की तस्वीर को सूरज की तरफ दिखाते हैं. उनके ऐसा करने के पीछे बेहद इमोशनल वजह है. अभिनेता ने आगे कहा था, ”क्योंकि वो (जैकी श्रॉफ की मां) हर सुबह सूर्य आराधना करती थीं.”

पहली ही फिल्म से स्टार बन गए थे जैकी

जैकी ने बतौर एक्टर अपनी शुरुआत करने से पहले कई तरह के छोटे मोटे काम किए थे. कभी वो मूंगफली, चना और सिगरेट भी बेचा करते थे. लेकिन, बाद में मॉडलिंग की और फिर बॉलीवुड में आ गए. बतौर लीड एक्टर अपनी शुरआत उन्होंने साल 1983 की फिल्म ‘हीरो’ से की थी. जैकी पहली ही पिक्चर से रातोंरात स्टार बन गए थे.

Jackie Shroff: हर दिन नहाने के बाद मां की तस्वीर क्यों छूते हैं जैकी श्रॉफ? जानकर हो जाएंगे इमोशनल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button