Entertainment: Jailer 2 Cast Alert: पहली बार साथ दिखेगी रजनीकांत-शाहरुख खान की जोड़ी, इस शख्स ने फोटो शेयर कर किया कन्फर्म – #iNA

Rajinikanth Jailer 2 Cast Update: साउथ फिल्मों के दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा ही अलग है. उन्होंने अपने करियर में खूब नाम कमाया है और अपनी शानदार एक्टिंग और स्टाइल से फैंस के दिल में खास जगह बनाई है. 75 साल की उम्र में भी एक्टर अभिनय की दुनिया में एक्टिव हैं और बैक टू बैक उनकी फिल्में रिलीज हो रही हैं. एक्टर की फिल्मों को देखने के लिए फैंस का वैसा ही क्रेज आज भी नजर आता है जैसा पहले देखने को मिलता था. अब उनकी फिल्म जेलर 2 चर्चा में है जो साल 2026 में रिलीज होनी है. ये रजनीकांत की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म की चर्चा इसलिए भी सबसे ज्यादा है क्योंकि इसमें रजनीकांत के अपोजिट शाहरुख खान भी नजर आने जा रहे हैं.

अब तक के इतिहास में ये पहला मौका होगा जब किसी फिल्म में शाहरुख खान और रजनीकांत एक साथ अभिनय करते नजर आएंगे. दोनों ही सुपरस्टार अपनी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं. ऐसे में दोनों को साथ में स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए अलग ही एडवेंचर होगा. अब मोहनलाल के स्टाइलिस्ट ने अपने इंस्टा अकाउंट के जरिए एक फोटो शेयर की है जिसमें रजनीकांत और शाहरुख साथ बैठे नजर आ रहे हैं. उनकी इस पोस्ट ने कन्फर्म कर दिया है कि दोनों साथ में नजर आ रहे हैं.

तस्वीर में क्या है?

मोहनलाल के स्टाइलिस्ट जिसाद सम्शुद्दीन ने जो फोटो शेयर की है वो एआई जनरेटेड इमेज है. इसमें ड्राइविंग सीट में शाहरुख खान बैठे नजर आ रहे हैं. उन्होंने काला चश्मा लगा रखा है और हमेशा की तरह स्वैग में लग रहे हैं. उनके बगल में बड़े सुपरस्टार मोहनलाल बैठे हैं वो भी रिलैक्स मोड में हैं. वहीं जीप के पीछे रजनीकांत और शिव राजकुमार बैठे नजर आ रहे हैं. फोटो में चारों ही चिल लग रहे हैं और किसी सफर पर निकलते नजर आ रहे हैं. फोटो से फिल्म की स्टोरी का तो कुछ खास आइडिया नहीं लग रहा है लेकिन कास्ट का पूरा-पूरा आइडिया लग रहा है. जेलर के सीक्वल में टाइगर के रोल में रजनीकांत की वापसी हो रही है. वहीं दूसरी तरफ मैथ्यूज के रोल में मोहनलाल और नरसिम्हा के रोल में शिव राजकुमार की वापसी हो रही है. फिल्म में शाहरुख खान की न्यू एंट्री हो रही है जिसने फैंस के मन में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है.

ये भी पढ़ें- Heer Ranjha: क्या हीर रांझा में धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन की कास्टिंग हो गई? एकता कपूर ने सच बता दिया

2013 में शाहरुख ने दिया था रजनीकांत को ट्रिब्यूट

साल 2013 में शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज हुई थी. इस फिल्म में वैसे तो रजनीकांत नहीं थे लेकिन थलाइवा गाने के जरिए उन्हें ट्रिब्यूट दिया गया था. अब पहले मौका होगा जब शाहरुख को लेजेंड्री रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल रहा है. फिल्म के बारे में कुछ समय पहले मिथुन चक्रवर्ती ने भी अपडेट दिया था. इस दौरान उन्होंने बताया था कि फिल्म में शाहरुख, राम्या कृष्णन, मोहनलाल और शिव राजकुमार का कैमियो होगा और सभी का किरदार फिल्म में उनके अपोजिट नजर आएगा. इसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं. पहले ये फिल्म जून में रिलीज होने जा रही थी लेकिन अब इसे अगस्त में रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है.

Jailer 2 Cast Alert: पहली बार साथ दिखेगी रजनीकांत-शाहरुख खान की जोड़ी, इस शख्स ने फोटो शेयर कर किया कन्फर्म


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News