Entertainment: जंगल बुक बना छोटा पर्दा! नागिन ही नहीं नेवला, चील और डायन तक कई किरदार निभा चुके हैं आपके पसंदीदा टीवी एक्टर – #iNA

भारतीय टेलीविजन का इतिहास उठा कर देखें तो एक समय था जब छोटे पर्दे पर केवल ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे पौराणिक शो या फिर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे फैमिली ड्रामा चलते थे. लेकिन पिछले एक दशक में टीवी की परिभाषा बदल गई है. अब यहां सिर्फ बहुएं रोती नहीं हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर जहर उगलती हैं, दीवार पर रेंगती हैं और आसमान में उड़कर शिकार भी करती हैं. एकता कपूर की ‘नागिन’ सीरीज इस बात का सबसे बड़ा उदहारण है. जल्द ही ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ फेम कनिका मान अब टीवी की दुनिया में सबसे अनोखा अवतार लेने जा रही हैं. जी हां, कलर्स टीवी के ‘नागिन 7’ में कनिका एक ‘इच्छाधारी ड्रैगन’ बनकर एंट्री करेंगी. लेकिन कनिका या प्रियंका चाहर चौधरी से पहले टीवी पर ‘इच्छाधारी’ जानवरों की एक पूरी फौज मौजूद है. आइए जानते हैं कौन-कौन से सितारे अब तक छोटे पर्दे ‘जानवर’ बन चुके हैं.
इस सिलसिले की शुरुआत तब हुई, जब सास-बहू वाले ‘ससुराल सिमर का’ में नागिन और मक्खी की एंट्री हुई. जी हां, टीवी के इतिहास का ये सबसे चर्चित और विवादित मोड़ था. ‘ससुराल सिमर का’ की आदर्श बहू दीपिका कक्कड़ एक श्राप के चलते मक्खी बन गई थीं फिर शो में नागिन भी आ गई. सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई, लेकिन टीआरपी चार्ट पर सिमर की मक्खी ने सबको पीछे छोड़ दिया था. इसी शो से प्रेरित होकर चैनल ने एकता कपूर के साथ मिलकर नागिन बनाया.
‘ससुराल सिमर का’ के बाद एकता कपूर के शो ‘नागिन’ ने टीवी पर नया ट्रेंड शुरू किया. मौनी रॉय और अदा खान ने ‘शिवन्या’ और ‘शेषा’ बनकर जो आग लगाई, उसकी लपटें आज भी बरकरार हैं. इसके बाद सुरभि ज्योति (बेला), निया शर्मा (वृंदा), सुरभि चंदना (बानी), तेजस्वी प्रकाश (प्रथा) और अब प्रियंका चाहर चौधरी ने इस विरासत को आगे बढ़ाया. इन हसीनाओं ने साबित किया कि नागिन का रूप न केवल डरावना, बल्कि ग्लैमरस भी हो सकता है.
सुपरनैचुरल शोज में सिर्फ हीरोइनें ही नहीं, हीरो भी पीछे नहीं हैं. शो ‘तेरे इश्क में घायल’ में करण कुंद्रा और गश्मीर महाजनी ने इच्छाधारी भेड़िये का किरदार निभाया. शर्टलेस होकर जंगल में दौड़ते इन भेड़ियेनुमा इंसानों ने फीमेल फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरीं.
करण कुंद्रा और गश्मीर से पहले विवियन डीसेना ‘प्यार की ये एक कहानी’ में वैम्पायर बनकर दिल जीत चुके थे. वैम्पायर डायरी से प्रेरित होकर एकता कपूर ने स्टार वन के लिए ये शो बनाया था.
नागिन को मिली सफलता देख इस सीरीज में मेकर्स ने दुश्मनों के रूप में चिड़ियाघर ही खोल दिया. रजत टोकस ने नागिन में ‘इच्छाधारी नेवला’ बनकर तहलका मचाया था. बाद में वो खुद एक ‘नाग’ भी बने.
शरद मल्होत्रा और धीरज धूपर जैसे बड़े एक्टर्स ने ‘नागिन 5’ में ‘इच्छाधारी चील’ का अवतार लिया था. उनके इस अवतार को दर्शकों ने खूब पसंद किया.
अंकित मोहन ने ‘नागिन 3’ में ‘इच्छाधारी मोर’ का किरदार निभाया था, जो अपनी खूबसूरती से धोखा देता था, तो सायंतनी घोष एक शो में ‘इच्छाधारी मकड़ी’ बनी थीं.
‘नागिन’ सीरीज में यामिनी का किरदार निभाने वाली सुधा चंद्रन को एक सीजन में ‘इच्छाधारी मधुमक्खी’ के वंश से जोड़ा गया था.
हॉरर-फैंटेसी के मामले में मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) ने ‘नजर’ शो में ‘मोहना’ (डायन) बनकर एक नया बेंचमार्क सेट किया. लंबी चोटी और उल्टे पैर वाली इस डायन ने घर-घर में दहशत पैदा की थी.
मोनालिसा के बाद निया शर्मा और नियति फतनानी ने भी पिशाचिनी और दैवीय शक्तियों वाले किरदारों से वाहवाही लूटी.
अब ‘नागिन 7’ का स्केल पिछले सभी सीजन से बड़ा होने वाला है. कनिका मान इसमें एक ऐसी ‘शक्ति’ बनेंगी, जिसके पास आग उगलने की ताकत होगी. यानी अब मुकाबला सिर्फ जहर और फुंकार के बीच नहीं, बल्कि आग और धुएं के बीच होगा. कनिका का लुक इस बार काफी हाई-टेक VFX (ग्राफिक्स) से लैस होने वाला है, जो दर्शकों को हॉलीवुड की ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की याद दिला सकता है.
जंगल बुक बना छोटा पर्दा! नागिन ही नहीं नेवला, चील और डायन तक कई किरदार निभा चुके हैं आपके पसंदीदा टीवी एक्टर
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










