Entertainment: काजल राघवानी ने शेयर की अपने बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें, बोलीं- बहुत दिनों के बाद… – #iNA

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सौतेली सास की सौतेली बहू’ की शूटिंग कर रही हैं. सेट से एक तस्वीर काजल ने शेयर किया था, जिसमें उनकी गोद में एक क्यूट सा बच्चा बैठा था और वो तस्वीर काफी वायरल हुई. अब काजल ने एक बुजुर्ग आदमी के साथ तस्वीर शेयर की है और बताया है कि वो उनके बॉयफ्रेंड हैं और उन्होंने उनके साथ एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें शेयर की हैं.
काजल राघवानी अपने पोस्ट के जरिए फैंस का ध्यान आकर्षित करती हैं. इस बार काजल ने जो तस्वीरें शेयर कीं उसमें जो लिखा है वो आपको पसंद आने वाला है. काजल इन तस्वीरों में अपने सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं क्योंकि फिल्म में उनका रोल ही कुछ ऐसा है. काजल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो उनकी फिल्म के सेट से ही हैं और इन तस्वीरों पर फैंस का खूब प्यार मिल रहा है.
वायरल हो रहीं काजल की लेटेस्ट तस्वीरें
काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर 4 तस्वीरें शेयर की हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘एक मुलाकात फिर से अपने बॉयफ्रेंड से बहुत दिनों के बाद. माई फेवरेट दादू.’ काजल ने जिस बॉयफ्रेंड का जिक्र किया वो उनके सगे दादाजी नहीं हैं बल्कि फिल्म के सेट पर काम करने वालों में एक हैं. काजल उन्हें अपने दादू की तरह मानती हैं और उनका बहुत सम्मान करती हैं.
View this post on Instagram
इस पोस्ट के कैप्शन में ज्यादातर फैंस ने हार्ट इमोजी भेजी है और लोग इन तस्वीरों को पसंद भी कर रहे हैं. इसके पहले काजल की एक और तस्वीर सामने आई थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. उस तस्वीर में उनकी गोद में एक बच्चा था और लोगों ने अलग-अलग कयास लगाए लेकिन पता चला वो बच्चा उनकी उस फिल्म का हिस्सा है.
View this post on Instagram
काजल राघवानी के पिछले रिलीज गाने
काजल राघवानी के पिछले दो म्यूजिक एल्बम आए थे जिनके नाम ‘लईका ना चाहीं डिफेंडर वाला’ और ‘भईंस चरवा रे भईंस चरवा’ हैं और ये दोनों गाने यूट्यूब पर खूब पॉपुलर हुए. बताया जाता है कि ये दोनों गाने इसलिए भी पसंद किये जा रहे हैं क्योंकि ये दोनों गाने काजल ने खेसारी को जवाब देने के लिए किये हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेसारी और काजल का अफेयर रहा है जो 2020 में खत्म हो गया था, जिसपर काजल ने एक पूरा इंटरव्यू दिया था जबकि खेसारी आज भी इस बात से मुकरते हैं.
काजल राघवानी ने शेयर की अपने बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें, बोलीं- बहुत दिनों के बाद…
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
(@kajalraghwani)









