Entertainment: कालीधर लापता हो सकता है लेकिन अभिषेक नहीं… बेटे की फिल्म देख अमिताभ बच्चन ने की खूब तारीफ – #iNA

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म कालीधर लापता ओटीटी की दुनिया में कदम रख चुकी है. फिल्म को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बेकरार थे. अब जब फिल्म आ गई है तो इसकी खूब प्रशंसा भी देखने को मिल रही है. खुद अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे की परफॉर्मेंस से काफी खुश हैं और वे अभिषेक की सार्वजनिक तौर पर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर बिग बी ने जूनियर बी की जमकर तारीफ की है और प्यार लुटाया है.

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अभिषेक की एक फोटो शेयर की है. अभिषेक की ये साइड फोटो है जिसमें वे कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. एक्टर इस दौरान काफी डीसेंट लुक में नजर आ रहे हैं. उनकी फोटो शेयर करने के साथ ही अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा- मेरा गर्व और मेरा असीम प्यार, कितनी खूबसूरती से आप अपन ही टर्म्स पर सारी तारीफें और पहचान हासिल कर रहे हैं. कालीधर लापता हो सकता है लेकिन अभिषेक बच्चन हमारे दिलों में से कभी भी लापता नहीं हो सकता है.

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

अमिताभ की इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन्स आने भी शुरू हो गए हैं. एक शख्स ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा- ये तो अभिषेक की अवॉर्ड विनिंग ऑथेंटिक परफॉर्मेंस है. एक दूसरे शख्स ने लिखा- मैंने हाल ही में मैंने कालीधर लापता फिल्म देखी. मैं इस शानदार फिल्म को देखकर काफी हैरान रह गया. अभिषेक बच्चन और चाइल्ड आर्टिस्ट ने क्या कमाल की एक्टिंग की है. एक दूसरे शख्स ने अमिताभ की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- अभिषेक बच्चन रॉक्स. एक अन्य शख्स ने लिखा- अभिषेक वाकई में स्पेशल हैं.

दिखा अभिषेक की एक्टिंग का क्राफ्ट

अभिषेक बच्चन की बात करें तो बॉलीवुड एक्टर को इंडस्ट्री में 2 दशक से ज्यादा का समय हो चुका है. इस दौरान उन्होंने कई छोटी-बड़ी फिल्मों में एक्टिंग की है. लेकिन पिछले कुछ समय से लीड रोल में वे कमाल कर रहे हैं. चाहें लूडो हो, चाहें दसवी या घूमर, अभिषेक की एक्टिंग को पसंद किया गया. वहीं ओटीटी की दुनिया में भी उन्होंने कुछ सराहनीय काम किया है. अब एक्टर की फिल्म कालीधर लापता की हर तरफ तारीफ हो रही है.

कालीधर लापता हो सकता है लेकिन अभिषेक नहीं… बेटे की फिल्म देख अमिताभ बच्चन ने की खूब तारीफ

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button