Entertainment: Kalki 2898 AD: दीपिका के EXIT से पूरा काम चौपट! प्रभास की फिल्म के लिए सालभर पहले चली थी ये चाल – #iNA

Kalki 2898 AD: दीपिका पादुकोण इस वक्त उन प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं, जिनसे बाहर हो गई हैं. पर बावजूद इसके उनके हाथ में कई और बड़ी फिल्में भी हैं. फिलहाल वो शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए शूट कर रही हैं. जिसकी जानकारी एक पोस्ट शेयर कर दी थी. वहीं दूसरी ओर एटली और अल्लू अर्जुन की फिल्म से भी जल्द जुड़ना है. जिसमें वो लीडिंग लेडी के रोल में हैं. पर असली मामला फंसा है ‘कल्कि 2898एडी’ के सीक्वल को लेकर, जिससे उनका पत्ता कट चुका है. अब पता लगा कि एक्ट्रेस के एग्जिट से दीपिका का नहीं, बल्कि मेकर्स का काम बिगड़ गया है.

हाल ही में ‘कल्कि 2898एडी’ के मेकर्स ने अनाउंस किया कि दीपिका पादुकोण सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. हालांकि, यह प्रभास का पहला प्रोजेक्ट नहीं है, जिससे वो बाहर हो रही हैं. इससे पहले ही स्पिरिट को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं. जिससे उनका पत्ता कट चुका है. संदीप रेड्डी वांगा ने इस पर पोस्ट भी शेयर किया था. अब खबर आई कि दीपिका कल्कि के सीक्वल के लिए पहले ही काफी काम कर चुकी थीं.

दीपिका का एग्जिट और नुकसान!

एक न्यूज वेबसाइट पर खबर छपी. जिससे पता लगा कि कल्कि के सीक्वल से बेशक दीपिका पादुकोण बाहर हो गई हैं. पर उन्होंने पहले ही पार्ट 2 के लिए 20 दिन का शूट कर लिया था. दरअसल जिस वक्त फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग चल रही थी, उसी वक्त दीपिका ने कुछ सीन्स शूट किए थे, जिसे पार्ट 2 में दिखाया जाना था. 20 दिन का शूट करने के बाद अब वो सीक्वल में नहीं दिखेंगी. ऐसे में मेकर्स की पूरी मेहनत बर्बाद हो गई. जिसे अब फिल्म में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.

यह भी कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण पहले से जानती थीं कि उनका सीक्वल में अहम रोल होने वाला है. लेकिन फीस बढ़ाने की मांग को लेकर मामला बिगड़ गया. हालांकि, कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उनका रोल छोटा कर दिया गया था इसलिए फिल्म से बाहर हो गईं. पर सच्चाई क्या है, यह फैन्स जानना चाहते हैं. दरअसल कल्कि के जन्म से पहले ही फिल्म में बड़ा बदलाव हो गया. क्योंकि पहले पार्ट में महज सभी किरदारों का इंट्रोडक्शन था. इस बार असली कहानी दिखाई जानी थी.

मेकर्स को कैसे नुकसान हुआ?

दरअसल दीपिका पादुकोण के बाहर होने से अब उनके सीन्स किसी काम के नहीं रहे. तो जिस एक्ट्रेस को उनकी जगह लिया जाएगा, वो सीन्स दोबारा शूट किए जाएंगे. जिस पर डबल मेहनत और वक्त भी जाएगा. ऐसे में दीपिका के जाने से ही मेकर्स को तगड़ा नुकसान हुआ है. उससे भी बड़ी परेशानी है कि नए स्टार के साथ कैसे पहले पार्ट को कनेक्ट किया जाएगा. यह बहुत बड़ी चुनौती होने वाली है.

Kalki 2898 AD: दीपिका के EXIT से पूरा काम चौपट! प्रभास की फिल्म के लिए सालभर पहले चली थी ये चाल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button