Entertainment: Kantara Chapter 1 Box Office: सबकी कर दी छुट्टी! पहले ही दिन छावा-सैयारा समेत इन 10 फिल्मों को चटाई धूल! तूफान बनकर आई ‘कांतारा चैप्टर 1’ – #iNA

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: 2 अक्टूबर कई मायनों में खास साबित हुआ. लेकिन हम बात करेंगे ‘कांतारा चैप्टर 1’ की जिसका इंतजार साउथ से लेकर बॉलीवुड तक को था. ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर कदम रखते ही ऐसा तूफान पैदा किया कि इसकी चपेट में इस साल की लगभग सभी फिल्में आ गईं. ऋषभ शेट्टी ने साबित कर दिया है कि वो ऐसे ही एक अच्छे डायरेक्टर और एक्टर नहीं हैं. उन्होंने दर्शकों का दिल ही नहीं जीता, बल्कि अपनी इस फिल्म से उन्हें दीवाना बना दिया है.
ऐसा आप भी कहेंगे जब ‘कांतारा चैप्टर 1’ के पहले दिन के आंकड़ों पर एक नजर डालेंगे. ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के वक्त से ही गर्दा उड़ाया हुआ था. फिल्म रिलीज से पहले ही करोड़ों का कारोबार कर चुकी थी. फिल्म की टिकट धड़ल्ले से बुक हो रही थीं, जो ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ऋषभ के लिए फैन्स के प्यार का सबूत भी बना.
बॉक्स ऑफिस पर गूंजी ‘कांतारा चैप्टर 1’ की दहाड़
‘कांतारा चैप्टर 1’ अपने चाहने वालों के लिए डबल धमाका लेकर आई है. पहला फिल्म ने पहले दिन छप्परफाड़ कमाई की है. दूसरा ये की इस साल साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की 10 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पहले दिन की कमाई के मामले में ऋषभ की पिक्चर ने धूल चटा दी है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने एक झटके में सबको पीछे छोड़ने का ऐलान कर दिया है. सैकनिल्क की जाता रिपोर्ट के अनुसार ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के पहले दिन 60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है.
60 करोड़ की कमाई देख मेकर्स से लेकर फैन्स तक हर कोई खुशी से झूम उठा है. वहीं आने वाले दिनों में ये फिल्म और भी बड़ी कमाई कर सकती है. उम्मीद की जा रही है कि पहले वीकेंड पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. वहीं इस फिल्म ने साउथ की 8 फिल्में और बॉलीवुड की 2 बड़ी फिल्मों को भी धोबी पछाड़ दे डाली है. कुल मिलाकर ओपनिंग डे पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 10 फिल्मों को करारी मात दे डाली है.
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने इन 10 फिल्मों को छोड़ा पीछे
बॉलीवुड – पहले दिन का कलेक्शन
- छावा – 31 करोड़
- सैयारा – 21.5 करोड़
साउथ – पहले दिन का कलेक्शन
- सु फ्रॉम सो – 0.78 करोड़
- महावतार नरसिम्हा – 1.75 करोड़
- संक्रातिकी वस्तुनम – 23 करोड़
- मैड स्क्वायर – 8.5 करोड़
- ड्रैगन – 6.5 करोड़
- टूरिस्ट फैमिली – 2 करोड़
- थोडारम – 5.25 करोड़
- लोका चैप्टर 1 – 2.7 करोड़
Kantara Chapter 1 Box Office: सबकी कर दी छुट्टी! पहले ही दिन छावा-सैयारा समेत इन 10 फिल्मों को चटाई धूल! तूफान बनकर आई ‘कांतारा चैप्टर 1’
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










