Entertainment: Kantara chapter 1 Box Office: 300 करोड़ी ‘कांतारा’ को तगड़ा नुकसान! फिर भी ऋषभ शेट्टी के आगे बॉलीवुड पस्त, बनाए ये 3 बड़े रिकॉर्ड – #iNA

Kantara chapter 1 Box Office Collection: किसी भी फिल्म के लिए सबसे अहम पहला वीकेंड ही होता है. जिसमें जितनी ज्यादा कमाई होगी, उतना ही आगे के लिए मामला सेट होगा. 5 दिन पहले रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ के लिए पहले के चार दिन शानदार रहे. जहां भारत से फिल्म ने खूब पैसे छापे. खास बात यह रही कि हर दिन एक नया माइलस्टोन हासिल किया. दुनियाभर से 300 करोड़ छाप चुकी इस फिल्म का बजट महज 125 करोड़ था. पर बजट निकालना बहुत नहीं है, क्योंकि यहां बजट निकल चुका है. असली परीक्षा वीक डेज में शुरू हो चुकी है. जहां फिल्म को पहले ही मंडे को बड़ा झटका लगा है. जानिए पांचवें दिन कमाई में कितनी गिरावट आई है. साथ ही कितना कारोबार किया.

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को साउथ से ज्यादा बढ़िया रिस्पॉन्स नॉर्थ इंडिया से मिल रहा है. जो किसी भी साउथ फिल्म के लिए कोई छोटी बात नहीं है. लेकिन अगर उन्हें एक बड़े टोटल तक पहुंचना है तो इस हफ्ते कमाई में होल्ड बनाए रखना होगा. दरअसल वीक डेज में लोग अपने काम में बिजी रहते हैं. ऐसे में कमाई कम होती है. ऋषभ को 30 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है.

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पांचवें दिन कितने छापे?

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट सामने आ गई है. जिससे ‘कांतारा चैप्टर 1’ के पांचवें दिन का कलेक्शन भी पता लग गया है. फिल्म ने भारत से पांचवें दिन 31.25 करोड़ का कारोबार किया है. जो संडे के मुकाबले बेहद कम है. चौथे दिन पिक्चर ने 63 करोड़ का बिजनेस किया था. हालांकि, हिंदी में भी कारोबार तेजी से घटा है. जो फिलहाल मेकर्स के लिए टेंशन की बात होगी. पर इस हफ्ते 20 करोड़ तक भी कमाते हैं, तो अगले वीकेंड में फिर कलेक्शन बढ़ जाएगा. इसी के साथ ही भारत से टोटल अबतक 256 करोड़ छाप लिए हैं.

पांचवें दिन ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कन्नड़ से 11.5 करोड़ की कमाई की. वहीं, तेलुगु से 5.5 करोड़, हिंदी से 8.75 करोड़, तमिल से 2.7 करोड़ और मलयालम से 2.75 करोड़ छापे हैं. देखना होगा कि पहले मंगलवार को फिल्म कितनी कमाई करती है. जो फिल्म ने सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है, वो यह एक है पांचवें दिन एक और माइलस्टोन हासिल कर लिया. चार दिन में 200 करोड़ और पांचवें दिन 250 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं.

ऋषभ ने बनाए तीन बड़े रिकॉर्ड

पांच दिनों में हर दिन नए क्लब में एंट्री की है. पहले दिन 50 करोड़, दूसरे दिन 100 करोड़, तीसरे दिन 150 करोड़, चौथे दिन 200 करोड़ छापे. अब पांचवें दिन 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया. यहां सिर्फ भारतीय कलेक्शन की बात हो रही है. साथ ही इस साल की सबसे बड़ी कन्नड़ फिल्म बन गई है, जिसने कई बॉलीवुड फिल्मों को धूल चटाई. वहीं, चौथी कन्नड़ फिल्म बनी, जिसने 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया हो.

Kantara chapter 1 Box Office: 300 करोड़ी ‘कांतारा’ को तगड़ा नुकसान! फिर भी ऋषभ शेट्टी के आगे बॉलीवुड पस्त, बनाए ये 3 बड़े रिकॉर्ड

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button