Entertainment: Kantara Chapter 1: तो इसलिए OTT पर इतनी जल्दी आ रही है कांतारा चैप्टर 1… मेकर्स ने खोला तीन साल पुराना राज – #iNA

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने कमाल कर दिया है. फिल्म ने ये साबित कर दिया है कि अगर किरदारों और कहानी में जान हो, तो कोई भी करिश्मा किया जा सकता है. जितनी बारीकियों का ध्यान ऋषभ ने कांतारा फ्रेंचाइज को बनाने में रखा है, उसने ही लोगों के दिलों में इस फिल्म के लिए एक खास जगह बनाई है. भले कई लोगों को उन कहानियों के बारे में मालूम नहीं, लेकिन फिर भी इस कहानी ने हर दिलो को छुआ.

ऋषभ की फिल्म ने ना सिर्फ फैंस को हैरान किया, बल्कि थिएटर्स में भी खूब तालियां बटोरीं. जनता ने फिल्म को हाथोंहाथ लिया और बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जोरदार कमाई की, लेकिन इसी बीच मेकर्स ने बताया कि फिल्म 31 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी. इतनी जल्दी फिल्म की ओटीटी रिलीज से ट्रेड एनालिस्ट हैरान थे. अब मेकर्स ने इसका कारण बताया है.

तीन साल पहले हुआ था अग्रीमेंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, होमबाले फिल्म्स के पार्टनर चालुवे गौड़ा ने ये बात स्पष्ट की है कि कांतारा को इतनी जल्दी ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला कई साल पुराने अग्रीमेंट को देखते हुए लिया गया था. चालुवे ने बताया कि अभी फिल्म के केवल साउथ इंडियन भाषाओं वाले वर्जन को ही ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. यानी इसमें केवल तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम शामिल होंगे. फिल्म का हिंदी वर्जन आठ हफ्तों के बाद ही ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज का ये अग्रीमेंट तीन सालों पहले ही किया गया था.

2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी

कांतारा चैप्टर 1 सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. इस फिल्म का कलेक्शन अच्छा जा रहा है. लेकिन अभी भी ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म 1000 करोड़ रुपए के करिश्माई आंकड़े को छूने से दूर है. इस फिल्म ने रिलीज के बाद से लगातार कई दिनों तक 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. ये फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है. इस फिल्म ने विकी कौशल की मूवी छावा को पीछे छोड़ दिया है और एक खास मुकाम हासिल किया है.

Kantara Chapter 1: तो इसलिए OTT पर इतनी जल्दी आ रही है कांतारा चैप्टर 1… मेकर्स ने खोला तीन साल पुराना राज

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button