Entertainment: Kantara Chapter 1 X Review: ऋषभ शेट्टी नहीं, ये है फिल्म की जान, क्लाइमैक्स देख क्या बोले लोग? – #iNA

Kantara Chapter 1 X Review: ऋषभ शेट्टी की जिस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, वो फाइनली रिलीज हो गई है. ‘कांतारा’ को बॉक्स ऑफिस पर खूब प्यार मिला था. अब बारी है उसी फिल्म के चैप्टर 1 की. जिसका वरुण धवन की सनी संस्कारी की ‘तुलसी कुमारी’ से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो रहा है. हालांकि, ऋषभ शेट्टी की फिल्म देखकर आए लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया भी नजर आ रहे हैं. अब जानिए फिल्म देखकर लोग क्या बोले?
इस बार कांतारा का बजट भी कई गुना बढ़ा दिया गया है. ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जब ट्रेलर आया था, उस वक्त वीएफएक्स की काफी तारीफ की गई थी. यूजर्स ने VFX को ही फिल्म की जान बताया है. यूं तो ऋषभ शेट्टी की भी एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है. पर लोगों ने इस फिल्म को मास्टरपीस कहा है.
कांतारा चैप्टर 1 देखकर लोग क्या बोले?
एक यूजर ने कमेंट करते हुए ‘कांतारा चैप्टर 1’ के बैकग्राउंड म्यूजिक की काफी तारीफ की है. जिसकी बात ट्रेलर के बाद भी हुई थी. वहीं फिल्म की 6 चीजों पर सबसे ज्यादा फोकस रहा, जिसने सबको हैरान कर दिया है. विजुअल्स और VFX, बैकग्राउंड म्यूजिक, इंट्रोडक्शन सीन, इंटरमिशन सीक्वेंस, क्लाइमैक्स और दूसरे हाफ की जमकर तारीफ की जा रही है. वहीं, कुछ लोगों का यहां तक कहना है कि इस फिल्म के लिए एक बार फिर वो नेशनल अवॉर्ड डिजर्व करते हैं. खासकर फिल्म के दूसरे हाफ को लोगों ने बेस्ट बताया है.
My Friends Review for Kantara
No ratings
Just bow down to the man who created this masterpiece
DivinitySpeechless
Hypeeeeeeeeeeeeeeeeee
@shetty_rishab #KantaraChapter1
— Shabarish (@architect_54) October 1, 2025
#KantaraChapter1Review :
4.5/5 !!@shetty_rishab does it again
#KantaraChapter1 doesnt just entertain, it awakens something deeper within you…
Pure goosebumps!
A cinematic blend of folklore, faith & raw human spirit.
A must & should watch movie recommend pic.twitter.com/3oUBqRlmey
— Dr Harish (@Harish_dr_) October 1, 2025
अगर आप भी फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं, तो क्लाइमैक्स बिल्कुल भी मिस मत करिएगा. खासकर कहानी को सबसे तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है. जिस तरह से मेकर्स ने इस कहानी को बड़े पर्दे पर पेश किया है, वो शानदार है. जिन तीन सीन्स की बार-बार लोगों ने बात की है. वो है- टाइगर सीक्वेंस, घोड़े वाला सीन और इंटरवल पंच. पहले दिन फिल्म कितनी कमाई करेगी, यह जानने का मेकर्स को भी इंतजार होगा. खासकर हिंदी में ऋषभ शेट्टी का पूरा फोकस है, लेकिन जैसा फिल्म को अबतक रिस्पॉन्स मिल रहा है. वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म आगे अच्छा पैसा कमा सकती है. क्योंकि पहली फिल्म ने भी वर्ड ऑफ माउथ से ही कमाई की थी.
Done with my second half :- @shetty_rishab get ready for another NATIONAL AWARD man
Don’t miss this masterpiece in theater
After 15 from the second half to the climax….
* THE ABSOLUTE CINEMA” for me #Kantara #KantaraChapter1 https://t.co/FsM8nmYBsD pic.twitter.com/HpuSc8fI5v— Harsha
(@ever_cinephile) October 1, 2025
कांतारा ने पहले दिन कितने छापे थे?
दरअसल पहली वाली फिल्म शुरुआत में सिर्फ कन्नड़ में रिलीज हुई थी. जिसने फर्स्ट डे 1.95 करोड़ छापे थे. पर देखते ही देखते हिंदी में भी लाया गया. हालांकि, आखिर में फिल्म ने दुनियाभर से 407.82 करोड़ रुपये छापे थे.
Kantara Chapter 1 X Review: ऋषभ शेट्टी नहीं, ये है फिल्म की जान, क्लाइमैक्स देख क्या बोले लोग?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



Speechless 



4.5/5 !!


(@ever_cinephile) 







