Entertainment: Kartik Aaryan Sister Engagement: दिसंबर में कार्तिक आर्यन की बहन की सगाई, इस शहर में होगा समारोह, जानें डिटेल्स – #iNA

Kartik Aaryan: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन के घर में जल्द शहनाई बजने वाली है. हालांकि कार्तिक आर्यन दूल्हा नहीं बनने वाले हैं. लेकिन, उनके परिवार में जश्न का माहौल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक की बहन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. इसके लिए कार्तिक भी काफी एक्साइटेड हैं. इससे पहले कार्तिक की बहन अगले महीने सगाई करने वाली हैं.
कार्तिक आर्यन की बहन का नाम कृतिका तिवारी है, जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. अब कार्तिक की बहन ने अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला ले लिया है. आइए जानते हैं कि कृतिका तिवारी की सगाई कब और कहां होने जा रही है?
कब और कहां होगी सगाई?
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कार्तिक की बहन कृतिका तिवारी की सगाई दिसंबर के पहले हफ्ते में होने वाली है. हालांकि अभी तक डेट का खुलासा नहीं हुआ है. वहीं जगह की बात करें तो ये समारोह होगा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में. गौरतलब है कि कार्तिक ग्वालियर के रहने वाले हैं. उनका परिवार ग्वालियर में ही रहता है और उनके ग्वालियर वाले घर में ही सगाई की रस्म पूरी की जाएगी. इसके बाद जल्द ही कार्तिक की बहन विवाह बंधन में बंध सकती हैं.
View this post on Instagram
क्या करती हैं कार्तिक की बहन?
कार्तिक आर्यन के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं. वहीं उनकी बहन ने भी अपनी मां माला तिवारी और पिता मनीष तिवारी की तरह इसी प्रोफेशन को चुना और इसी में वो अपना करियर बना रही हैं. कृतिका की पहचान हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन के रूप में है. हाल ही में उन्होंने अपनी डिग्री पूरी की थी.
कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
34 वर्षीय कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2011 से बॉलीवुड में काम कर रहे कार्तिक के पास इन दिनों दो बड़ी फिल्में ‘नागजिला’ और ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) हैं. ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ इसी साल क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी. वहीं नागजिला की बात करें तो अभी इस पर काम चल रहा है. ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी.
Kartik Aaryan Sister Engagement: दिसंबर में कार्तिक आर्यन की बहन की सगाई, इस शहर में होगा समारोह, जानें डिटेल्स
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









