Entertainment: करूर हादसा: अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, 36 की मौत; बड़ी संख्या में लोग घायल – #iNA

तमिलनाडु के करूर में एक्टर से नेता बने विजय की रैली में भगदड़ जैसी स्थिति की वजह से कई बच्चों सहित कम से कम 36 लोगों की मारे जाने की खबर है. इसमें हादसे में 50 से अधिक लोग घायल भी हुए है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि 29 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था. दावा किया जा रहा है कि टीवीके प्रमुख विजय की करूर रैली में भगदड़ जैसी स्थिति में घायल हुए और बेहोश होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. हादसे के बाद राज्य के मंत्री, शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी करूर पहुंच गए हैं.
इस बीच मुख्यमंत्री स्टालिन ने करूर में हुए हादसे के बाद आम जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की है. साथ ही उन्होंने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को करूर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री स्टालिन के कल रविवार को करूर जाने की उम्मीद है.
तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता-राजनेता विजय की अगुवाई में आज शनिवार को आयोजित एक रैली में भगदड़ जैसी स्थिति देखी गई और कुछ बच्चों सहित कई लोग बेहोश हो गए. विजय जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तब भीड़ लगातार बढ़ती गई और बेकाबू हो गई. इस बीच भीड़ की वजह से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और कुछ बच्चों सहित कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े.
#WATCH | Tamil Nadu: A large number of people attended the campaign of TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) chief and actor Vijay in Karur
A stampede-like situation reportedly occurred here. Several people fainted and were taken to a nearby hospital. More details are awaited. pic.twitter.com/4f2Gyrp0v5
— ANI (@ANI) September 27, 2025
पार्टी के कार्यकर्ता समेत कई लोग हुए बेहोश
लोगों के बेहोश होते देख कई कार्यकर्ताओं ने वहां पर शोर मचाना शुरू कर दिया. इस पर विजय ने ध्यान दिया और अपना भाषण रोककर खासतौर से तैयार की गई प्रचार बस के ऊपर से पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी.
हालांकि भारी भीड़ की वजह से एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने के लिए रास्ते से गुजरने में काफी मशक्कत भी करनी पड़ी. बेहोश लोगों को एंबुलेंस के जरिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया और उनमें से कुछ कथित तौर पर अपनी जान के लिए संघर्ष कर रहे हैं. विजय ने बेकाबू होती स्थिति को समझा और अपना भाषण छोटा करते हुए पहले ही खत्म कर दिया.
CM स्टालिन का मेडिकल सुविधा देने का निर्देश
करूर में जनसभा के दौरान भगदड़ की घटना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने X पर पोस्ट किया, “करूर से आ रही खबर चिंताजनक है. मैंने पूर्व मंत्री वी. सेंथिलबालाजी, मंत्री सुब्रमण्यम और जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है कि वे भीड़ में फंसकर बेहोश हुए और अस्पताल में भर्ती लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान करें.”
Tamil Nadu CM MK Stalin tweets, “The news coming from Karur is worrying. I have called former Minister V Senthilbalaji and Minister Subramanian Ma, and the District Collector to provide immediate treatment to the civilians who have fainted due to the crowd and have been admitted https://t.co/76RqE8tcgy pic.twitter.com/vbogbixBwq
— ANI (@ANI) September 27, 2025
उन्होंने आगे कहा, “मैंने पड़ोसी तिरुचिरापल्ली जिले के मंत्री अनबिल महेश को भी युद्धस्तर पर सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, मैंने एडीजीपी से वहां स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के लिए बात की है. मैं जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध करता हूं.”
करूर हादसा: अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, 36 की मौत; बड़ी संख्या में लोग घायल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










