Entertainment: Katrina Kaif Pregnancy: फिर सामने आने लगी कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबर, वीडियो से लगा लोगों को पता, अनाउंसमेंट पोस्ट का खुला राज – #iNA

Katrina Kaif Pregnancy Post: बॉलीवुड के कुछ-कुछ कपल्स ऐस हैं, जो फैंस के साथ ही साथ इंडस्ट्री के भी पसंदीदा जोड़ियों में शामिल हैं. उनमें ही नाम शामिल है कटरीना कैफ और विकी कौशल का, जिन्होंने अपने रिश्ते को काफी वक्त तक लोगों की नजरों से छिपाया था. लेकिन, साल 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे. हालांकि, शादी के काफी वक्त के बाद से लोगों का सवाल शुरू हुआ कि आखिर ये कपल गुड न्यूज कब देने वाला है, लेकिन अब लगता है कि उसका वक्त आ गया है.

कटरीना कैफ का हाल ही में एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद से ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर को हवा मिलनी शुरू हो गई है. वीडियो को देखने के बाद से एक्ट्रेस के फैंस ने ये अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की वीडियो के अलावा एक पोस्ट भी तेजी से सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि ये पोस्ट कटरीना-विकी की तरफ से उनकी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट है.

क्या है अनाउंसमेंट पोस्ट का सच?

पोस्ट में केवल बेबी के वेलकम की ही नहीं बल्कि ये तक बात बता गई है कि अक्टूबर या नवंबर तक दोनों अपने पहले बच्चे का वेलकम कर सकते हैं. हालांकि, फैक्ट चेक के जरिए ये पता लगाया है कि प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की ये पोस्ट बिल्कुल फेक है. दोनों ही एक्टर्स की तरफ से ऐसी कोई भी अनाउंसमेंट नहीं की गई है. वायरल वीडियो की बात करें, तो उस वीडियो में एक्ट्रेस ने काफी लूज व्हॉइट कलर की शर्ट पहनी हुई थी. जिसके बाद से इस तरह की खबरों को हवा मिल गई.

एक्ट्रेस की पब्लिक अपीयरेंस है कम

हालांकि, कटरीना और विकी कौशल को लेकर इस तरह की खबर कई बार पहले भी फैल चुकी हैं. लेकिन, इस बार लोगों को इस खबर के सच होने के आसार काफी ज्यादा लग रहे हैं. हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है वो तो एक्टर्स ही बता सकते हैं. फिल्मों की बात करें, तो कटरीना पिछली बार ‘मेरी क्रिसमस’ में दिखी थीं, जो कि जनवरी, 2024 में आई थी. उसके बाद से एक्ट्रेस लोगों के बीच भी काफी कम बार दिखीं. कपल की बात की जाए, तो ये साथ में एक्टर की फिल्म ‘छावा’ के प्रीमियर पर साथ दिखे थे.

Katrina Kaif Pregnancy: फिर सामने आने लगी कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबर, वीडियो से लगा लोगों को पता, अनाउंसमेंट पोस्ट का खुला राज

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button