Entertainment: Katrina Kaif Pregnancy: इधर कटरीना कैफ ने सुनाई मां बनने की खबर, उधर दीपिका से लेकर अक्षय तक ने दे डाली बधाई – #iNA

Katrina Kaif Pregnancy: कटरीना कैफ और विकी कौशल ने बीते दिन सभी के साथ खुशखबरी शेयर की. कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. कटरीना की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही फैन्स और इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया. अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा ने दोनों को बधाई दी.
अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से ही निजी रहे इस जोड़े ने खुद ही इस खबर का खुलासा किया, जिससे सभी को इस खास पल की एक झलक मिल गई. कटरीना और विकी ने एक पोस्ट में लिखा, “खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ अपनी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन चैप्टर शुरू करने की राह पर.” उन्होंने एक पोलेरॉइड तस्वीर भी शेयर की, जिसमें कटरीना अपने बेबी बंप को प्यार से सहलाती नज़र आ रही हैं, जबकि विकी उन्हें प्यार से निहार रहे हैं.
अक्षय कुमार ने लुटाया प्यार
अक्षय ने कैटरीना की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “कटरीना और विकी, आपके लिए बहुत खुश हूं. आपको जानकर, मैं कह सकता हूं कि आप दोनों सबसे अच्छे माता-पिता बनेंगे. बस बच्चे को अंग्रेज़ी और पंजाबी दोनों सिखाना. ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद. जय महादेव.”
अनुष्का शर्मा ने लिखा, “बधाई हो.” उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी भी शेयर किया. प्रीति ज़िंटा ने लिखा, “आप लोगों के लिए बहुत-बहुत खुश हूं. बधाई हो. हमेशा ढेर सारा प्यार.” हालांकि, दीपिका पादुकोण के कमेंट ने सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा. एक्ट्रेस ने कमेंट सेक्शन में ईविल आई वाले इमोजी भी शेयर किए. जिसका मतल है किसी की बुरी नजर न लगे.
दीपिका-कटरीना के बीच का रिश्ता
दीपिका और कटरीना की एक-दूसरे के बारे में टिप्पणियां अक्सर उनके पुराने झगड़े की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच रिश्ते तब बिगड़ गए जब रणबीर कपूर ने कथित तौर पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका को कटरीना के साथ धोखा दिया, जब दोनों ने 2009 में अजब प्रेम की गजब कहानी में साथ काम किया था. दोनों वक्त के साथ अपने रिश्ते को पहले से बेहतर कर चुकी हैं.
Katrina Kaif Pregnancy: इधर कटरीना कैफ ने सुनाई मां बनने की खबर, उधर दीपिका से लेकर अक्षय तक ने दे डाली बधाई
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










