Entertainment: King Release Date: दहशत पैदा करने आ रहे शाहरुख खान, ‘किंग’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, टीजर भी जारी – #iNA

Shah Rukh Khan King Release Date: शाहरुख खान के तमाम फैंस को जिस पल का इंतजार था आखिरकार वो पल आ ही गया. उनकी फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है. शनिवार को खुद शाहरुख ने इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि उनकी ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यानी इस साल के आखिर में शाहरुख ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की पूरी तैयार कर ली है.
उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनका अंदाज जबरदस्त लग रहा है. इस वीडियो ने फिल्म के लिए फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया. इस वीडियो में शाहरुख एक डायलॉग भी बोलते नजर आ रहे हैं. वो कहते हैं, “डर नहीं दहशत हूं.” इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, “किंग दहाड़ने को तैयार है. 24 दिसंबर 2026 को सिनेमा में.”
View this post on Instagram
इस रिलीज डेट अनाउंसमेंट टीजर में शाहरुख खान का जबरदस्त एक्शन अवतार दिख रहा है. इससे पहले शाहरुख ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर भी ‘किंग’ का पहला टीजर वीडियो जारी किया था. उसमें भी वो काफी जबरदस्त लगे थे. उसके बाद से उनते तमाम फैंस इस फिल्म के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
खबर में अपडेट जारी है…
King Release Date: दहशत पैदा करने आ रहे शाहरुख खान, ‘किंग’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, टीजर भी जारी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










