Entertainment: Kingdom OTT Release Date: विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ की ओटीटी रिलीज़ डेट का ऐलान, इस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म – #iNA

Kingdom OTT Netflix Release Date: साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम पिछले महीने 31 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म में एक्टर की दमदार एक्टिंग की तारीफ हुई और इसमें जबरदस्त एक्शन सीन भी दिखाया गया. साउथ में विजय देवरकोंडा की जबरदस्त फैन फॉलोविंग है और अब आप अपने फेवरेट एक्टर की फिल्म किंगडम घर बैठे देख सकते हैं. फिल्म कब और कहां आप ओटीटी पर देख सकते हैं? आइए आपको बताते हैं.
गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनी फिल्म किंगडम तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई थी. ओटीटी पर भी इन सभी भाषाओं में ये फिल्म रिलीज होगी. फिल्म किंगडम 27 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने लगेगी. नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्रााम अकाउंट पर फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए ओटीटी रिलीज की जानकारी दी गई है.
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म किंगडम का बजट 130 करोड़ था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 82.04 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म किंगडम के प्रोड्यूसर सूर्यदेवरा नागा वामसी और साई सौजन्या हैं. फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री बोरसे, सत्यदेव कंचरना जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए हैं.
विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम कैसी है?
फिल्म किंगडम को हिंदी भाषा में ‘साम्राज्य’ नाम से रिलीज किया गया था. अगर इसकी कहानी की बात करें तो इसमें कॉन्स्टेबल से जासूस बना सूरी (विजय देवरकोंडा) अपने बिछड़े हुए भाई शिवा (सत्यदेव) की तलाश में श्रीलंका तक पहुंच जाता है. वह एक अंडरकवर खतरनाक मिशन पर भी होता है. श्रीलंका के तटीय इलाके में पहुंचकर सूरी का सामना अनजाने में कार्टेल किंग ओडियप्पन (बाबूराज) के बेटे मुरुगन (वेंकटेश) से होता है. इसके बाद कहानी में मजेदार और सस्पेंस वाला ट्विस्ट आता है जो फिल्म की कहानी को और भी रोमांचक बना देता है. इसके आगे की कहानी अगर आपको जाननी है तो उसे ओटीटी पर देख सकते हैं.
Kingdom OTT Release Date: विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ की ओटीटी रिलीज़ डेट का ऐलान, इस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










