Entertainment: Kingdom: राक्षसों का राजा बनकर भौकाल काटेंगे विजय देवरकोंडा, ट्रेलर में इन 5 सीन्स से लूट ली महफिल – #iNA

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा अपनी शानदार एक्टिंग और स्टाइल से काफी फैंस बना चुके हैं. एक्टर को उनके सालीन स्वभाव के लिए जाना जाता है. लेकिन जब वे स्क्रीन पर आते हैं तो अपनी एनर्जी और एग्रेसन से लाइमलाइट लूट ले जाते हैं.
अब विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. पहले साउथ में इसका ट्रेलर आया और अब ट्रेलर का हिंदी वर्जन भी आ गया है. इसमें विजय काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. उनका ये रोल काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है.
हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर तो कुछ ज्यादा रिवील होता अभी नजर नहीं आया है लेकिन फिल्म में कई अलग-अलग लोकेशन्स पर एक्शन सीन्स शूट किए गए हैं. कभी विजय देवरकोंडा जमीन पर युद्ध करते नजर आए, कभी पानी पर तो कभी वे आकाश से अपनी लड़ाई लड़ते नजर आए.
विजय का रोल इस फिल्म में यूनिक है लेकिन उनके दुश्मन कई सारे हैं. उनके लिए उनका मिशन इतना आसान नहीं है और उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ेगा. मतलब इतना तो तय है कि फैंस का फुल एंटरटेनमेंट होने ही जा रहा है. ऊपर से ये फिल्म पैन इंडिया है. इस हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म चौंका सकती है.
किंगडम के ट्रेलर और विजय देवरकोंडा के रोल पर फैंस के भी भर-भरकर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. एक शख्स ने ट्रेलर पर रिएक्ट करते हुए लिखा- जय देवरकोंडा, जय किंगडम, ये कमबैक आग लगा देगा. वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा- सुपरडुपर हिट के लिए तैयार हो जाइए. वहीं एक दूसरे शख्स ने इसपर लिखा- विजय देवरकोंडा आए दिन खतरनाक होते जा रहे हैं.
Kingdom: राक्षसों का राजा बनकर भौकाल काटेंगे विजय देवरकोंडा, ट्रेलर में इन 5 सीन्स से लूट ली महफिल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










