Entertainment: Kriti Sanon: विजय-रश्मिका की शादी की तस्वीरें देख इमोशनल हुईं कृति सेनन, फोटो पोस्ट कर लुटाया प्यार – #iNA

Kriti Sanon on Vijay Rashmika Wedding: साउथ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबे वक्त से अपनी रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थे. काफी चर्चा में रहने के बाद दोनों आखिरकार एक दूजे के हो गए हैं. विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी कर ली. शादी का समारोह को बेहद निजी रखा गया, जिसमें दोनों परिवार के लोग, रिश्तेदार और चुनिंदा करीबी दोस्त ही शामिल हुए. कपल ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर कीं, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इस पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन में बधाइयों का तांता लग गया. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के तमाम सितारे विजय और रश्मिका को बधाई देते हुए नजर आए. ऐसे में कृति सेनन ने भी दोनों पर प्यार लुटाया है और फोटो पोस्ट कर अपने दिल की बात कही है.
कृति सेनन ने लुटाया प्यार
कृति सेनन ने विजय और रश्मिका की शादी की तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए लिखा, “उफ्फ… इस फ्रेम में कितना प्यार और खुशी है. आप दोनों को बधाई. आप लोगों को जिंदगी भर खूबसूरत यादों और प्यार की दुआएं. राशू, मैं तुम्हारे लिए बहुत ज्यादा खुश हूं, आंखों में आंसू लिए तुम्हारी स्माइल ने मुझे इमोशनल कर दिया. मैं जिन भी लोगों से मिली हूं, तुम उनमें सबसे ज्यादा साफ दिल की इंसान हो. तुम बहुत सारी खुशियां डिजर्व करती हो मेरी दोस्त. बहुत सारा प्यार भेज रही हूं.”
यह भी पढ़ें – वो सुकून है, मेरा घर है विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने सुनाई शादी की अनकही दास्तां
राजस्थान के उदयपुर में कपल ने 26 फरवरी की सुबह तेलुगू परंपरा से शादी की और देर शाम दोनों ने कोडवा शैली से शादी की. उदयपुर में परिवार और चुनिंदा दोस्तों की मौजूदगी में एक प्राइवेट शादी करने के बाद अब कपल 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन करने वाला है. इंडस्ट्री की नजरें विजय और रश्मिका के रिसेप्शन पर टिकी हुई हैं, जिसमें कई बड़े सितारे नजर आ सकते है.
Kriti Sanon: विजय-रश्मिका की शादी की तस्वीरें देख इमोशनल हुईं कृति सेनन, फोटो पोस्ट कर लुटाया प्यार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








