Entertainment: आठ बार रिश्ते में रहीं कुनिका सदानंद, दो शादियों के तलाक से कितनी एलिमनी ली? – #iNA

बिग बॉस 19 में नजर आईं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया. कुछ वक्त पहले उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर शो में डिस्कशन किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 8 रिश्ते रहे हैं.
हालांकि, एक्ट्रेस के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया था. लेकिन, उन्होंने इसके अलावा अपने तलाक को लेकर भी बात की और बताया कि तलाक के बाद उन्हें अपने बच्चे के लिए छोटी-छोटी चीजें मैनेज करनी पड़ी हैं.
कुनिका ने बताया कि उन्होंने दो बार शादी और दोनों ही रिश्ता नहीं चला और उनका तलाक हो गया. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उनके दोनों एक्स हसबैंड काफी पैसे वाले थे, लेकिन दोनों बार उन्होंने एक भी रुपया एलिमनी के तौर पर नहीं लिया.
कुनिका ने कहा, “मैंने अपनी जिंदगी में दो अमीर लोगों से शादी की. पहले वाला बहुत अमीर और दूसरे वाला भी बहुत आमिर पर मैंने तलाक के लिए एक पैसा नहीं लिया. पहले वाले को मैंने बोला मुझे मेरा बच्चा चाहिए, दूसरे वाले को भी मैंने बोला मैं अपना बच्चा रखता हूं, तुम अपना पैसा रखो.
हालांकि , उन्होंने ये भी बताया कि इस फैसले की वजह से उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा. एक्ट्रेस ने बताया कि बेटे की परवरिश के लिए उन्हें कई मुश्किल दिनों से गुजरना पड़ा, यहां तक कि कभी-कभी बच्चे की छोटी इच्छाएं भी पूरी नहीं कर पाती थीं.
पुराने वक्त को याद करते हुए कुनिका ने बताया कि उनके बेटे ने उनसे साइकिल मांगी थी. उन्होंने कहा, मेरे बेटे ने साइकिल मांगा, तो ऐसा सोचा कहां से साइकिल लाऊं. मुझे बुरा लगता था कि मेरे फैसले की वजह से मेरे बच्चे को जो चाहिए उसे नहीं मिल रहा.
कुनिका सदानंद की पहली शादी दिल्ली के अभय कोठारी से हुई थी, जिनसे उन्हें एक बेटा हुआ. ये रिश्ता ज़्यादा समय तक नहीं चल सका. बेटे की कस्टडी के लिए कुनिका को लगभग नौ साल तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी. इसके बाद वो लिव-इन रिलेशनशिप में रहीं.
बाद में उन्होंने 35 साल की उम्र में विनय लाल से शादी की. इस शादी से उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम अयान लाल है. उनका ये रिश्ता भी नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया. एक्ट्रेस ने खुद की पहचान बनाई है और इंडस्ट्री में आज भी जानी जाती हैं.
आठ बार रिश्ते में रहीं कुनिका सदानंद, दो शादियों के तलाक से कितनी एलिमनी ली?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










