Entertainment: Maalik Teaser: मालिक पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं…राजकुमार राव का ऐसा खूंखार रूप नहीं देखा होगा – #iNA

मशहूर अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों फिल्म ‘भूल चूक माफ’ से फैंस का दिल जीत रहे हैं. इसी बीच अब उनकी नई फिल्म ‘मालिक’ का टीजर भी जारी कर दिया गया है. फिल्म के नाम की तरह ही इसमें राजकुमार का किरदार भी नजर आ रहा है. वो गैंगस्टर के रोल में हैं. 1 मिनट 16 सेकंड के टीजर में जमकर खून खराबा और मार धाड़ होता दिख रहा है.

मालिक बनने निकले राजकुमार राव

टीजर की शुरुआत में राजकुमार राव बंदूक हाथ में लिए हुए अपनी खटिया से उठते हुए नजर आ रहे हैं और वो कह रहे हैं, ”समाज में दो तरह का लोग होता है. एक जो अपना पसीना बहाकर अपने हक की रोटी कमाता है और एक खून पसीना बहाकर अपने हक की रोटी छीन लेता है. हम दूसरा वाला है. हमे घंटा फर्क नहीं पड़ता है कि लोगों को क्या लगता है कि हम विलेन हैं, हीरो हैं, हमारी कहानी में हम ही हीरो हैं.”

खून खराबे और मार धाड़ से भरा है टीजर

टीजर की शुरुआत से ही राजकुमार राव डायलॉग बोलते हुए गुंडों की जमकर पिटाई और खून खराबा करते हुए नजर आते हैं. मालिक की कहानी 1988 के इलाहबाद पर बेस्ड है. ये कहानी है राजकुमार के मालिक बनने की. वो कहते हैं, ”मालिक पैदा नहीं हुए तो क्या बन तो सकते हैं.” राजकुमार का ये खूंखार रूप फैंस को पसंद आ रहा है. पहले फैंस ने कभी भी अभिनेता को इस अंदाज में नहीं देखा होगा.

कब रिलीज होगी ‘मालिक’?

फिल्म को कुमार तौरानी और जय सेवकरमानी ने प्रोड्यूस किया है. जबकि इसके डायरेक्टर हैं पुलकित. फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान मेकर्स पहले ही कर चुके थे जब इसका पोस्ट जारी किया गया था. मालिक अगले महीने रिलीज के लिए तैयार खड़ी है. टीजर को फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने एक्स हैंडल से शेयर करते हुए लिखा है, ”राजकुमार राव ‘मालिक’ के लिए गैंगस्टर बने. टीजर जारी. फिल्म 11 जुलाई 2025 को रिलीज होगी. एक गैंगस्टर के उदय का गवाह बनें…राजकुमार राव अपराध की अंधेरी और भयानक दुनिया में कदम रखते हैं, एक्शन से भरपूर थ्रिलर मालिक में एक क्रूर गैंगस्टर की भूमिका में हैं.”

Maalik Teaser: मालिक पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं…राजकुमार राव का ऐसा खूंखार रूप नहीं देखा होगा

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button