Entertainment: Mahesh Babu As Lord Ram: ऑफिशियल पोस्टर से पहले लीक हुआ ‘वाराणसी’ में महेश बाबू का ‘श्रीराम’ लुक? वायरल हो रही फोटो – #iNA

Mahesh Babu As Lord Ram: एसएस राजामौली की अगली फिल्म ‘वाराणसी’ लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है. महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस फिल्म को लेकर काफी वक्त से चर्चा हो रही है, कुछ वक्त पहले ही फिल्म से एक्टर का लुक रिवील किया गया था, जिसमें वो बैल पर बैठे दिखे थे. इसके लिए बड़ा इवेंट भी ऑर्गेनाइज किया गया था. लेकिन, अब फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महेश बाबू भगवान श्रीराम के अवतार में नजर आ रहे हैं. हालांकि, ये पोस्टर मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल तौर पर शेयर नहीं किया गया है.
महेश बाबू और राजामौली की जोड़ी को देखने के लिए लोग काफी एक्सइटेड हैं. दोनों पहली बार साथ में फिल्म कर रहे हैं. पहले से ही दर्शकों के बीच ‘वाराणसी’ सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक है, लेकिन अब अचानक एक थिएटर होर्डिंग में महेश बाबू का भगवान श्रीराम का रूप सामने आने के बाद इंटरनेट पर एक नई हलचल शुरू हो गई है. ये लुक किसी ऑफिशियल पोस्टर के रिलीज से पहले ही वायरल हो गया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
मेकर्स ने नहीं किया शेयर
आंध्र प्रदेश के गुन्टूर में एक डिजिटल होर्डिंग पर दिखाई देने वाला यह पोस्टर महेश को श्रीराम के किरदार में धनुष थामे और समुद्र की ओर देखते हुए दिखा रहा है, जिसके नीचे लिखा है भगवान श्रीराम के तौर पर महेश बाबू. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस लुक को आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया है, लेकिन इसे देखते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. राजामौली पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि महेश बाबू ‘वाराणसी‘ में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे और उन्होंने बताया था कि इस भूमिका के लिए महेश ने बहुत कड़ी तैयारी की है.
ये भी पढ़ें- इधर यश की टॉक्सिक का टीजर रिलीज हुआ, उधर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पर भी बड़ा अपडेट आ गया
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में श्रीराम का एक विशेष और महत्त्वपूर्ण भाग शामिल होगा, जिसमें महेश को कलारी जैसे मार्शल आर्ट सीखने के लिए तीन महीनों का प्रशिक्षण भी मिला है, ताकि उनके हर मूवमेंट, चाल और मुद्रा में राम की शांति और गरिमा झलके. फिल्म ‘वाराणसी’ को बस एक सामान्य ऐतिहासिक या पौराणिक फिल्म नहीं माना जा रहा है, यह एक ग्लोब-ट्रॉटिंग एडवेंचर भी है, जिसमें अलग-अलग समय और महाद्वीपों की कहानियां शामिल होंगी. ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की प्लानिंग में है.
Mahesh Babu As Lord Ram: ऑफिशियल पोस्टर से पहले लीक हुआ ‘वाराणसी’ में महेश बाबू का ‘श्रीराम’ लुक? वायरल हो रही फोटो
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









