Entertainment: बढ़ सकती हैं मिथुन चक्रवर्ती की मुश्किलें, मलाड में अवैध निर्माण के आरोप में BMC ने भेजा नोटिस – #iNA

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अवैध निर्माण करने के आरोप में उन्हें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC)की तरफ से नोटिस जारी किया गया है और उनसे जवाब मांगा गया गया है. अगर बीएमसी को स्पष्ट जवाब नहीं मिला तो अवैध मानकर इमारत को ध्वस्त किया जाएगा.

दरअसल, ये मामला मलाड के एरंगल गांव का है. बीएमसी का कहना है कि इस गांव में समुद्र किनारे अवैध कंस्ट्रक्शन हुए हैं. बीएमसी ने 100 से ज्यादा प्रॉपर्टी की सूची बनाई है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती की भी एक प्रॉपर्टी है. सभी प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस जारी किया गया है. मिथुन को 10 मई को नोटिस जारी हुआ.

मिथुन चक्रवर्ती को एक हफ्ते का समय

नोटिस जारी करके उनसे एक हफ्ते के अंदर जवाब मांगा गया. उन्हें ये स्पष्ट करने को कहा गया कि आखिर उनकी इमारत को क्यों ध्वस्त न किए जाए. सही जवाब न मिलने पर इमारत को मई के आखिर में ध्वस्त किया जाएगा. नोटिस जारी हुए 8 दिन हो गए हैं. हालांकि, उन्हें नोटिस का जवाब दिया है या नहीं, इसको लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं है.

अब देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या कुछ होता है. गौरतलब हो कि मिथुन हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज एक्टर हैं. वो लगभग पिछले 5 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं. उन्होंने साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म ‘मृगया’ से डेब्यू किया था.

350 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

मिथुन ने हिंदी के साथ बंगाली, तेलुगु, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है. वो अपने अब तक के करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. डेब्यू करने के लगभग 49 सालों के बाद भी वो लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं. साल 2025 में अब तक वो दो प्रोजेक्ट में नजर आ चुके हैं. पहला नाम मार्च में जी5 पर रिलीज हुई फिल्म ‘रिवाज’ का है और दूसरा नाम बंगाली फिल्म ‘श्रीमान vs श्रीमती’ का है.

बढ़ सकती हैं मिथुन चक्रवर्ती की मुश्किलें, मलाड में अवैध निर्माण के आरोप में BMC ने भेजा नोटिस

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button