Entertainment: Monica Bellucci Coolie Song: लव यू मोनिका… वो इटैलियन ब्यूटी, जिसकी एक पोस्ट पर दिखा रजनीकांत की ‘कुली’ का जादू – #iNA

सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया है, जिससे फैंस अपनी पसंद का खुलकर इजहार कर सकते हैं. हाल ही में इसका एक एग्जाम्पल इटैलियन एक्ट्रेस और मॉडल मोनिका बेलुची के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर देखने को मिला.
दरअसल, कुछ दिन पहले मोनिका ने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसके कमेंट सेक्शन में रजनीकांत के फैंस ने एक्टर की लेटेस्ट फिल्म ‘कुली’ का गाना मोनिका का पूरा लिरिक्स ही लिख दिया है.
हालांकि, 11 जुलाई को रिलीज हुआ ये गाना असल में इटैलियन एक्ट्रेस और मॉडल मोनिका बेलुची को ही ट्रिब्यूट देता है. इस गाने को जवान फेम म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है.
मोनिका की बात करें, तो वो लोगों के बीच अपनी खूबसूरती और कमाल की स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग के जरिए देश-विदेशो में फैन फॉलोइंग बनाई है, जो कि काफी ज्यादा है.
एक्ट्रेस ने ‘मैलेना’ , ‘द मैट्रिक्स रीलोडेड’ , ‘द पैशन ऑफ द क्राइस्ट’ और जेम्स बॉन्ड की ‘ स्पेक्टर ‘ जैसी फिल्मों में काम किया है. उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर उनके 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
60 साल की ये एक्ट्रेस सुंदरता और सादगी के लिए मशहूर हैं. उन्होंने यूरोप और हॉलीवुड की फिल्मों में बोल्ड और इमोशन से भरे कई सारे रोल किए हैं, उनकी फिल्मों को लोगों ने बहुत पसंद किया है.
वहीं रजनीकांत की ‘कुली’ की बात करें, तो ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म ने लोगों के बीच कमाल की सुर्खियां बटोरी हैं, साथ ही साथ कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी है.
Monica Bellucci Coolie Song: लव यू मोनिका… वो इटैलियन ब्यूटी, जिसकी एक पोस्ट पर दिखा रजनीकांत की ‘कुली’ का जादू
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










