Entertainment: Ranbir Kapoor की Ramayana पर सच से ज्यादा फैल रहा झूठ, विभीषण नहीं बन रहे विजय सेतुपति – #iNA

Vijay Sethupati On Ramayana: रणबीर कपूर और सई पल्लवी की ‘रामायण’ का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज़ होगा. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ये फिल्म अपने भारी भरकम बजट और स्टारकास्ट को लेकर लंबे वक्त से चर्चा में हैं. इस फिल्म को मेकर्स ने भारत की सबसे महंगी फिल्म बताया है. ऐसे में फिल्म लगातार सुर्खियों में हैं. मेकर्स ने अब तक इसकी पूरी स्टारकास्ट की डिटेल भी शेयर नहीं की है, इसलिए आए दिन फिल्म में किसी न किसी एक्टर की एंट्री और एग्जिट को लेकर अफवाहें उड़ती रहती हैं.
हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि साउथ एक्टर विजय सेतुपति भी ‘रामायण’ का हिस्सा होंगे. रिपोर्ट सामने आने के बाद ये हर जगह फैल गई. विजय सेतुपति जैसे मंझे हुए कलाकार की रामायण में एंट्री से फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई. कहा गया कि वो फिल्म में रावण के भाई विभीषण का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे. हालांकि इस अफवाह की उम्र काफी कम रही. कुछ घंटे के बाद ही पता चल गया कि विजय सेतुपति तो इस फिल्म का हिस्सा ही नही हैं.
ये भी पढ़ें: 4000 करोड़ी Ramayana से निकाले गए विक्रांत मैसी? राघव जुयाल ने किया रिप्लेस? सामने आया सच
क्या बोले विजय सेतुपति?
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि विजय इस फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं. विजय ने इन अफवाहों पर कहा, “मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हूं. पता नहीं ये बात कहां से आ गई.” यानी साफ है कि विजय विभीषण तो क्या, रामायण में कोई भी किरदार नहीं निभा रहे हैं.
रामायण में कौन कौन?
रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी सीता के किरदार में दिखाई देंगी. केजीएफ स्टार यश फिल्म में रावण बनेंगे. इसके अलावा फिल्म में सनी देओल हनुमान बनेंगे, रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, शीबा चड्ढा मंथरा बनेंगी. हालांकि कई कलाकारों के नाम फिलहाल रिपोर्ट्स के हवाले से ही सामने आए हैं. मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि की इंतज़ार है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया गया है.
Ranbir Kapoor की Ramayana पर सच से ज्यादा फैल रहा झूठ, विभीषण नहीं बन रहे विजय सेतुपति
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








