Entertainment: Netflix India Slate 2026: 11 फिल्में-19 शोज… माधुरी से लेकर सैफ तक, नेटफ्लिक्स ने जारी किया 2026 का कलेंडर, यहां देखें सारी लिस्ट – #iNA

नेटफ्लिक्स दुनिया के सबसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है. नेटफ्लिक्स के शोज और फिल्मों का इंतजार हर कोई करता है.
नेटफ्लिक्स ने इस साल का सबसे बड़ा धमाका करते हुए इस साल का अपना स्लेट रिलीज कर दिया है. इस साल नेटफ्लिक्स पर काफी कुछ आने वाला है.
नेटफ्लिक्स ने एक इवेंट में साल 2026 में आने वाले अपने शोज और फिल्मों का कैलेंडर रिलीज किया, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
सबसे पहले बात करते हैं सैफ अली खान और प्रतीक गांधी की फिल्म हम हिंदुस्तानी की. ये फिल्म आजादी के बाद भारत के पहले इलेक्शनंस की कहानी दिखाएगी.
दूसरा शो है अनिल कपूर और विजय वर्मा स्टारर शो फैमिली बिजनेस. शो का टीजर सामने आया है. शो को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है.
नेटफ्लिक्स के सबसे मशहूर शोज में से एक मिसमैच्ड का आखिरी सीजन यानी सीजन 4 भी इसी साल आएगा.
रवि किशन का फेमस लीगल ड्रामा शो मामला लीगल है का मच अवेटिड दूसरा सीजन भी इस रिलीज किया जाएगा.
टीवीएफ का शो हेलो बच्चों का भी अनाउंसमेंट किया गया है. शो की कहानी फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडे की कहानी दिखाएगी. शो मे विनीत सिंह नजर आएंगे.
रिएलिटी शोज की बात की जाए तो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो का नया सीजन और लॉक अप जैसे शोज देखने को मिलेंगे.
कॉमिडी कंटेंट में भी नेटफ्लिक्स के पास काफी मसाला है. चुंबक, ढिंढोरा सीजन 2 और हैशटैग लव आने वाले हैं.
माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी की कॉमेडी थ्रिलर मां-बहन, सैफ अली खान और रसिका दुग्गल की कर्तव्य, राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की टोस्टर भी इसी साल रिलीज होगी.
इसके साथ ही सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म इक्का, तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी, कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म अक्यूस्ड भी इसी साल आएगी.
इसके अलावा ब्लिंग एम्पायर, ग्लोरी, ऑपरेशन सफेद सागर, घूसखोरी पंडित जैसे शोज और फिल्में भी इस साल रिलीज होंगी.
Netflix India Slate 2026: 11 फिल्में-19 शोज… माधुरी से लेकर सैफ तक, नेटफ्लिक्स ने जारी किया 2026 का कलेंडर, यहां देखें सारी लिस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








