Entertainment: Netflix Recommendations: थ्रिलर-मोटिवेशन-मेलोड्रामा, सबकुछ मिलेगा हुजूर… आज ही निपटा डालिए ये 5 डॉक्यूमेंट्री सीरीज – #iNA

अगर आप सस्पेंस से भरा कुछ देखना चाहते हैं, तो ये सीरीज आपके लिए है. MH370 कहानी है मलेशियन फ्लाइट Flight MH370 की, जो March 8, 2014 को अचानक से हवा में गायब हो गई थी. ये फ्लाइट कुआलालंपुर से बीजिंग जा रही थी. इस फ्लाइट में लगभग 239 पैसेंजर्स थे, जो आजतक नहीं मिले.
मंडे टू फ्राइडे काम करके थक गए हैं, और मोटीवेशन चाहिए तो ये सीरीज देख सकते हैं. सीरीज की कहानी कुछ माउनटेनर्स की है, जो दुनिया से सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट को फतेह करने जाते हैं. सीरीज के शोट्स काफी कैप्टिवेटिंग हैं.
2020 की नेटफ्लिक्स ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री फिल्म My Octopus Teacher कहानी है एक फिल्म निर्माता क्रेग फोस्टर और एक फीमेल ऑक्टोपस की है. कैसे क्रेग उसकी दुनिया में जाते हैं और कैसे दोनों के बीच एक खास बॉन्ड बनता है, ये कहानी आपको वो दिखाती है.
डांसिंग विद द बर्ड्स 2019 की एक खास डॉक्यूमेंट्री है. अगर आपको नेचुरल और पक्षियों से रिलेटिड कॉन्टेंट देखना पसंद है, तो ये आपके लिए बेस्ट च्वाइस है. ये सीरीज काफी खूबसूरत लगती है और इसमें आपको बर्ड्स की लाइफ के बारे में काफी कुछ पता चलेगा.
डॉक्यूमेंट्री की बात हो तो ट्रू क्राइम को कैसे भूला जा सकता है. ‘द रिपर’ सीरीज की कहानी आधारित है 1970 के दशक में उत्तरी इंग्लैंड में सीरियल किलर पीटर सुटक्लिफ कि की गई 13 महिलाओं की हत्याओं पर. इसे “यॉर्कशायर रिपर” के नाम से भी जाना जाता है.
Netflix Recommendations: थ्रिलर-मोटिवेशन-मेलोड्रामा, सबकुछ मिलेगा हुजूर… आज ही निपटा डालिए ये 5 डॉक्यूमेंट्री सीरीज
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










