Entertainment: New Chhath Song: पवन सिंह के गाने में PM Modi-नीतीश कुमार की एंट्री, छठ पर वायरल जबरदस्त सॉन्ग – #iNA

Pawan Singh Chhath Geet: देशभर में छठ का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस चार दिवसीय महापर्व की रौनक ही अलग होती है. छठ के त्योहार में स्टार्स कई सारे छठ गीत लेकर आते हैं. इस बार भी ऐसा देखने को मिल रहा है. अक्षरा सिंह ने हाल ही में छठ के मौके पर गीत जारी किया. अब पावर स्टार पवन सिंह का भी छठ गीत आ गया है. लेकिन ये गीत सबसे अलग, सबसे जुदा है. इस गीत में आस्था का भाव और देश की विविध संस्कृति की झलक तो है ही साथ ही इस गीत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी झलक नजर आ रही है.
पवन सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की थी कि वे छठ के मौके पर जल्द ही गीत लाने जा रहे हैं. अब उनका ये गीत आते ही एक सरप्राइज पैकेज से कम नजर नहीं आ रहा है और खूब वायरल भी होना शुरू हो गया है. आइए जानते हैं कि छठ 2025 के मौके पर पवन सिंह का ये नया गीत कैसा है.
छठ 2025 के मौके पर पवन सिंह ने घाटे चलले मोदी-नीतीश नाम के टाइटल से नया गाना जारी किया है. इस गाने में पीएम मोदी और नीतीश कुमार भी आस्था के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. इसमें खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है और रतनेश सिंह ने इस गाने का संगीत दिया है. इसके अलावा गाने में सनी सोनकर की कोरियोग्राफी है. 3 मिनट 6 सेकंड लंबे इस गाने का लुत्फ फैंस ने उठाना भी शुरू कर दिया है और इसपर फैंस के रिएक्शन्स आने शुरू हो गए हैं.
फैंस गाने पर कर रहे हैं रिएक्ट
एक शख्स ने इस गाने पर रिएक्ट करते हुए लिखा- पूरी दुनिया एक तरफ, पावर स्टार पवन सिंह एक तरफ, टीआरपी किंग एक तरफ. एक दूसरे शख्स ने लिखा- जो हर जगह अपना जलवा दिखाते हैं उन्हें बिहारी कहते हैं. जो भोजपुरी इंडस्ट्री में जलवा दिखाते हैं उन्हें पावर स्टार पवन सिंह कहते हैं. एक नंबर छठी पूजा सॉन्ग. एक शख्स ने लिखा- जय छठी मैया.
New Chhath Song: पवन सिंह के गाने में PM Modi-नीतीश कुमार की एंट्री, छठ पर वायरल जबरदस्त सॉन्ग
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










