Entertainment: Nitanshi Goel: ‘लापता लेडीज’ के बाद नितांशी गोयल का जलवा बरकरार, एकता कपूर के साथ करेंगी फिल्म – #iNA

Nitanshi Goel New Film: ‘लापता लेडीज’ से दर्शकों का दिल जीतने वाली और इस साल बेस्ट डेब्यू फीमेल का फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस नितांशी गोयल के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है. बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने के बाद नितांशी ने एक और बड़ी फिल्में साइन कर ली हैं. जल्द ही ये यंग एक्ट्रेस टीवी क्वीन एकता कपूर के अगले प्रोजेक्ट में भी नजर आने वाली हैं.
फिलहाल भले ही इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी बाहर न आई हो, लेकिन सूत्रों की मानें तो ये फिल्म नितांशी गोयल के करियर में एक और ब्लॉकबस्टर लेकर आ सकती है. दरअसल नितांशी का कमाल सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रहने वाला है, वो बहुत जल्द साउथ के सुपरस्टार एक्टर विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करती हुईं दिखेंगी. आनंद देवरकोंडा के साथ ये फिल्म उनकी ग्रोइंग पॉपुलैरिटी को साउथ तक पहुंचाएगी.
View this post on Instagram
जल्द शुरू होगी एकता की फिल्म की शूटिंग
फिलहाल नितांशी अपनी एक आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके बाद वो एकता कपूर के प्रोजेक्ट के लिए काम करना शुरू कर सकती है. इन तमाम फिल्मों के साथ-साथ अभय वर्मा और नितांशी गोयल को रोमांटिक ड्रामा ‘शादी में जरूर आना’ के दूसरे पार्ट (सीक्वल) के लिए भी अप्रोच किया गया है. रत्ना सिन्हा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का प्रोडक्शन बनारस मीडिया प्रोडक्शन हाउस कर रहा है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी भी इस फिल्म की रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
View this post on Instagram
पहला कदम ही बना मास्टरपीस
नितांशी गोयल ने किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव के साथ नजर आई थीं. इस फिल्म ने 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में तहलका मचा दिया था और सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक समेत कुल 13 अवार्ड अपने नाम किए थे. नितांशी की फिल्म के साथ-साथ उनके कान्स डेब्यू की भी चर्चा हुई थी. उन्होंने इसी साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी डेब्यू किया था और अपने लुक के जरिए वो रेखा, मधुबाला, मीना कुमारी और नरगिस जैसी लेजेंडरी एक्ट्रेस को ट्रिब्यूट देते हुए नजर आई थीं.
Nitanshi Goel: ‘लापता लेडीज’ के बाद नितांशी गोयल का जलवा बरकरार, एकता कपूर के साथ करेंगी फिल्म
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










