Entertainment: न्यासा देवगन ने किया पापा अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ का डांस स्टेप, वीडियो देख फैंस बोले- इससे अच्छा तो… – #iNA

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की आने वाली फिल्म का नाम ‘सन ऑफ सरदार 2’ है. इस फिल्म के कई गाने रिलीज हुए, जिनमें से एक ‘पहला तू दूजा तू’ है. इसके डांस स्टेप, जिसमें अजय उंगूलियों से इशारा करते हैं वो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इस समय इंस्टाग्राम पर ये स्टेप ट्रेंडिंग में है और ज्यादातर लोग इसपर रील बना रहे हैं. अब अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने भी इस ट्रेंड को अपने बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ फॉलो किया है. ओरी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
सोशल मीडिया पर ‘पहला तू दूजा तू’ गाना खूब वायरल हो रहा. कोई उसका मजाक बना रहा तो कोई कह रहा कि ये सिर्फ अजय देवगन ही कर सकते हैं. इस ट्रेंड को जब बेटी न्यासा ने किया तो लोगों ने जमकर कमेंट्स किए.
पापा के गाने पर न्यासा देवगन ने फॉलो किया ट्रेंड
ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘इन्हें डांस भी नहीं सीखना पड़ा.’ वीडियो में आप देख सकते हैं कि ओरी सीरियस लुक देते हुए ‘पहला तू दूजा तू’ गाने पर न्यासा के साथ डांस स्टेप कर रहे हैं.
View this post on Instagram
इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में किसी ने लिखा, ‘इससे अच्छा तो पहले वाली फिल्म का ‘पो-पो’ गाना ही था.’ वहीं एक फैन ने लिखा, ‘ये सच में डॉटर ऑफ सरदार लग रही हैं.’ एक फैन ने लिखा था कि अजय देवगन की लेगेसी बेटी आगे बढ़ाएगी. वहीं एक फैन ने लिखा था कि न्यासा अपने पिता की जगह जल्द ही बॉलीवुड में लेंगी. इस वीडियो पर इसी तरह के अलग-अलग कमेंट्स आपको देखने को मिल जाएंगे.
कब रिलीज होगी ‘सन ऑफ सरदार 2’?
ये फिल्म 25 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, मृणाल ठाकुर, साहिल मेहता, नीरू बाजवा, संजय मिश्रा, रवि किशन जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे. हाल ही में मुकुल देव की डेथ हुई है लेकिन इस फिल्म में वो भी नजर आएंगे जो उनकी आखिरी फिल्म बताई जा रही है. इस फिल्म को अजय देवगन ने ही प्रोड्यूस किया है. इनके अलाव ज्योति देशपांडे भी फिल्म की को-प्रोड्यूसर हैं.
न्यासा देवगन ने किया पापा अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ का डांस स्टेप, वीडियो देख फैंस बोले- इससे अच्छा तो…
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










