Entertainment: ‘ओम नमः शिवाय’ के निर्माता धीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में हैं एडमिट – #iNA

इंडियन फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और प्रोड्यूसर धीरज कुमार को सोमवार को मुंबई के अँधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. दरअसल धीरज कुमार को निमोनिया का तेज इन्फेक्शन हुआ है और इस वजह से उनकी तबीयत बहुत ही नाजुक है. फिलहाल, धीरज कुमार को कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू (ICU) में वेंटिलेटर पर रखा गया है, जहां डॉक्टरों की एक खास टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे (अंडर ऑब्ज़र्वेशन) हुए है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, धीरज कुमार को कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बहुत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. उनकी बिगड़ती हालत देखकर उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कर दिया गया है. उनके परिवार की तरफ से इस मुश्किल समय में उनके करीबियों को धीरज कुमार के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने को और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए कहा गया है.
View this post on Instagram
लंबा और शानदार फिल्मी सफर
धीरज कुमार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सफर बड़ा ही शानदार रहा है. उन्होंने 60 साल पहले यानी साल 1965 में एक्टिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. धीरज कुमार ने कई यादगार फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है. उनकी कुछ खास फिल्में ‘स्वामी’, ‘हीरा पन्ना’ और ‘रातों का राजा’ लोगों को खूब पसंद आई. एक्टिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन करने के बाद धीरज कुमार ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘क्रिएटिव आई’ की शुरुआत की. वो इस कंपनी के मालिक और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. इस कंपनी के जरिए उन्होंने ‘ओम नमः शिवाय’ जैसे कई पॉपुलर धार्मिक सीरियल और टीवी के शोज प्रोड्यूस किए. टीवी पर 35 से ज्यादा शो प्रोड्यूस करने वाले धीरज कुमार के ‘अदालत’, ‘मिली, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ जैसे शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला.
‘ओम नमः शिवाय’ के निर्माता धीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में हैं एडमिट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










