Entertainment: ‘ओए देख कहां रहे हो…? जब Amitabh Bachchan से मिलने से Suniel Shetty को रोका, फिर हुआ था कुछ ऐसा – #iNA

Suniel Shetty On Amitabh Bachchan: ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन के चाहने वाले बॉलीवुड में भी एक से बढ़कर एक कलाकार हैं. 90 के दशक से लेकर अब तक बॉलीवुड में काम कर रहे जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी भी बिग के फैन हैं और वो बिग बी को काफी मानते हैं. एक बार सुनील शेट्टी अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ अमिताभ बच्चन के शो पर पहुंचे थे. तब उन्होंने बिग बी से अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया था.

सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 13वें सीजन में साथ में शिरकत की थी. तब सुनील शेट्टी ने सदी के महानायक से पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया था. उस वक्त सुनील बहुत छोटे थे और जब वो बिग बी से मिले थे तब बिग बी ने कुछ ऐसा कहा था जो सुनील कभी नहीं भूलते हैं.

डॉन की शूटिंग कर रहे थे अमिताभ

सुनील शेट्टी ने बताया था कि उनकी अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘डॉन’ के सेट पर हुई थी. तब सुनील की उम्र सिर्फ 17 साल थी. सुनील ने कहा था, ”पहली बार मैं अपनी जिंदगी में आपसे मिला था तो डॉन (1978) के सेट पर. मेरी बिल्डिंग थी मीरामार जहां में रहता था. नेपियन सी रोड आप वहां पर शूटिंग के लिए आए हुए थे. एक सीक्वेंस था जहां आप जीनत अमान जी को पूल से बचाकर निकालते हैं और लेकर आ जाते हैं. तब हम लोग छोटे थे.”

‘ओए देख कहां रहे हो…?

सुनील शेट्टी ने आगे बताया था, ”बहुत शोर शराबा चल रहा था बाहर और आपसे मिलने नहीं दिया जा रहा था. तो आपने उनसे कहा था कि क्यों बच्चों को रोक के रखा है, बच्चों को हमारे पास भेज दो. हम सारे बच्चे, आठ-दस लड़के थे आपके पास आए. आपसे बात कर रहे थे और अचानक से बात करते-करते आपने कहा ओए तुम मुझसे मिलने आए हो. देख कहां रहे हो? क्योंकि वो शॉट था जहां जीनत जी लेटी हुई थीं और वो पूरी गीली थीं. सारे लड़के उन्हें देख रहे थे. मैं वो कभी नहीं भूल सकता हूं. उसके बाद हमने आपसे काफी देर बात की. आपने मुझे एक नंबर भी लिखकर दिया था.”

‘ओए देख कहां रहे हो…? जब Amitabh Bachchan से मिलने से Suniel Shetty को रोका, फिर हुआ था कुछ ऐसा

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button