Entertainment: Pawan Singh Apologizes: मैं क्षमा प्रार्थी हूं… अपनी हरकतों के लिए पवन सिंह ने अंजलि से मांगी माफी, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट – #iNA

भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने विवादों की वजह से चर्चा में हैं, जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी को-स्टार को गलत तरीके से छू लिया, जिसके बाद से लोग उन्हें काफी कुछ कह रहे हैं. साथ ही उनकी को-एक्ट्रेस अंजलि राघव ने भी एक्टर की हरकतों के खिलाफ आवाज उठाई. हालांकि, पवन सिंह ने अपनी हरकतों के लिए अंजलि से माफी मांग ली है.
लखनऊ में एक इवेंट में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह अपनी को-स्टार अंजलि राघव के साथ शामिल हुए थे. इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह अंजलि की कमर छूते दिख रहे हैं. इस दौरान अंजलि अनकंफर्टेबल दिख रही हैं, लेकिन पवन सिंह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. हालांकि, अब एक्टर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अंजलि से अपनी हरकतों के लिए माफी मांगी है.
पवन सिंह ने मांग ली माफी
एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस से माफी मांगी है. उन्होंने लिखा है, “अंजलि जी व्यस्त शेड्यूल के कारण मैं आपका लाइव देख नहीं पाया, मुझे जब इस बात की जानकारी हुई, तो मुझे बुरा लगा. मेरा आपके प्रति कोई भी गलत इंटेशन नहीं था, क्योंकि हम लोग कलाकार हैं, इसके बावजूद अगर आपको हमारे किसी भी व्यवहार से तकलीफ हुई हो तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं.”
नहीं करेंगी भोजपुरी में काम
अंजलि के बारे में बात की जाए, तो उन्होंने पवन सिंह की माफी पर रिएक्ट करते हुए बात खत्म करने की बात कही है. उन्होंने लिखा, पवन सिंह जी ने गलती की माफी मांग ली है, वो मुझसे बड़े हैं और सीनियर कलाकार हैं.
मैंने उन्हें माफ कर दिया है, मैं इस बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहती हूं. एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि अब वो भोजपुरी में कभी काम नहीं करेंगी. साथ ही उन्होंने लोगों से पूछा है कि वो अब इस बारे में क्या करें.
Pawan Singh Apologizes: मैं क्षमा प्रार्थी हूं… अपनी हरकतों के लिए पवन सिंह ने अंजलि से मांगी माफी, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












